Homeफीचर्डRohit Sharma का शतक आया, 4-4 महारिकॉर्ड बनाया, IND VS ENG 3rd...

संबंधित खबरें

Rohit Sharma का शतक आया, 4-4 महारिकॉर्ड बनाया, IND VS ENG 3rd Test में..ENG का बाजा बजाया

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ब्रेकिंग..तूफानी शतक आया..4-4 महारिकॉर्ड बनाया..तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड का बाजा बजाया। जी हाँ..टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में अपने शतक के सूखे को ख़त्म कर दिया है। आज इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 47वां और टेस्ट क्रिकेट में अपना 11वां शतक जड़ा। पिछली 10 पारियों के बाद रोहित का यह पहला शतक है। इससे पहले जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने शतक जड़ा था।

रोहित शर्मा ने आज इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 131 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली..रिकॉर्ड तोड़ इस लिए क्योंकी रोहित शर्मा ने आज 1 नहीं..2 नहीं..3 भी नहीं बल्कि 4 रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं..बिना देर किए चलिए आपको 1-1 करके बताते हैं उन सभी रिकार्ड्स के बारें..

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

  1. सचिन तेंदुलकर – 34357 रन
  2. विराट कोहली – 26733 रन
  3. राहुल द्रविड़ – 24208 रन
  4. रोहित शर्मा – 18610 रन (अभी तक)
  5. सौरव गांगुली – 18575 रन
  6. एमएस धोनी – 17266 रन
  7. वीरेंद्र सहवाग – 17253 रन

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (एक्टिव क्रिकेटर्स)

  1. विराट कोहली – 80 शतक
  2. डेविड वॉर्नर – 49 शतक
  3. रोहित शर्मा – 47 शतक
  4. जो रूट – 46 शतक
  5. स्टीव स्मिथ – 44 शतक
  6. केन विलियम्सन – 44 शतक

टेस्ट क्रिकेट सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

  1. वीरेंद्र सहवाग – 91 sixes in 180 innings
  2. रोहित शर्मा – 79 sixes in 97 innings
  3. एमएस धोनी – 78 sixes in 90 innings
  4. सचिन तेंदुलकर – 69 sixes in 329 innings
  5. कपिल देव – 61 sixes in 184 innings

इतना ही नहीं इन रिकॉर्ड के अलावा रोहित शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना लिया।
• रोहित शर्मा ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर अपना तीसरा शतक जड़ते हुए विजय मर्चेंट, मुरली विजय और केएल राहुल की बराबरी भी कर ली है।
• इस लिस्ट में 4 शतक के साथ सुनील गावस्कर टॉप पर मौजूद हैं।

HitMan Is Back..क्या रिकॉर्ड तोड़ कमबैक था..क्या शतक था..क्या पारी थी..अब उम्मीद है कि..अगली इन्निंग्स में भी रोहित शर्मा अपने इस फॉर्म को बरकार रखें..अगली इन्निंग्स ही क्या बाकी बचे 2 और टेस्ट मैच में भी रोहित शर्मा को ऐसे ही खड़ा होना होगा क्योंकी टीम का मिडिल आर्डर कमज़ोर है सारे युवा हैं..ऐसे टीम इंडिया को रोहित शर्मा की और उनके इस फॉर्म की बहुत ज़रूरत है..ऊपर से ICC T-20 World Cup और IPL भी तो आने वाला है..क्या लगता है आपको क्या रोहित शर्मा इस टेस्ट में टीम इंडिया को जीत दिला पाएंगे? आप पानी राय हमें कमेंट में बता सकते हैं..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय