टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ आज अपनी शादी की 15वीं सालगिरह का सेलिब्रेसन किया। इस दौरान दोनो ने केक काटा और मस्ती करते हुए एक दूसरे को खिलाया, इस पूरे कार्यक्रम का प्रॉपर वीडियो बनाकर ट्वीटर पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में धोनी का पालतु टोमी भी कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, साक्षी को केक खिलाने के बाद माही ने अपने टोमी को भी केक खिलाया। ट्विटर पर अपलोड हुआ वीडियो सोशल मीडिया की काफी सुर्खायां बटोर रहा है, जिस पर फैंस अपने-अपने अंदाज में ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं।
MS Dhoni & Sakshi celebrating their 15th wedding anniversary ❤️ pic.twitter.com/Et5JuBx0Jt
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 4, 2024
धोनी और साक्षी के वैवाहिक जीवन की शुरूआत
दरअसल, महेंद्रसिंह धोनी और साक्षी तंवर की शादी साल 2010 में आज ही के दिन हुई थी, जिसका आज 4 जुलाई को 15वें साल का पहला दिन है। शादी से पहले दोनों एक दूसरे को काफी पहले से जानते थे, इनकी मुलाकात एक होटल में हुई थी जहां साक्षी उसी होटल में जॉव करती थी। मुलाकात के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं और इन्होनें एक दूसरे को काफी लंवे समय तक डेट भी किया; हालांकि, इन दोनो के प्यार मोहब्बत के रिश्ते ने साल 2010 में शादी के बंधन का रूप ले लिया और फिर इन दोनों के बीच साल 2015 में एक बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम जीवा है।
15वीं सालगिरह पर साक्षी ने इंस्टा पर सांझा की कुछ पुरानी यादें
अपनी शादी की 15वी सालगिरह पर साक्षी ने धोनी के साथ बीती कुछ पुरानी यादों को उजागर करते हुए एक एक पोस्ट किया, जिसमें तरह-तरह की एक्टिविटियों से तीन फोटो एक साथ मर्च किए गए हैं। साक्षी की ये पोस्ट भी काफी वायरल हो रही है और फैंस इस पर ढ़ेरों प्यार लुटा रहे हैं।