Homeफीचर्डAkash Chopra ने चौकाया, BCCI का Asia Cup से कमाई का खेल...

संबंधित खबरें

Akash Chopra ने चौकाया, BCCI का Asia Cup से कमाई का खेल सबको बताया…

Asia Cup की मेजबानी की जंग ख़त्म हुई। एक साल की लंबी जंग के बाद BCCI और ACC के सामने PCB ने अपने घुटने टेक दिए। अब एशिया कप 2023 के मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। जिसमे पाकिस्तान 4, जबकि श्रीलंका 6 मैचों की मेजबानी करेगा। इन सब के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने BCCI के एशिया कप की कमाई को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल यह खुलासा इस बारें में है कि BCCI आखिर एशिया कप की कमाई का क्या करती है? तो आखिर कहाँ उड़ाए या लगाए जाते हैं एशिया कप से कमाए हुए पैसे जानने के लिए देखते रहें Cricinformer…..

एशिया कप की शुरुआत होने मे अब बस कुछ ही समय बचा है और इसे लेकर फैंस और खिलाड़ी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। ऐसे मे भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक बहुत चौकाने वाला खुलासा किया है।

दरअसल, आकाश चोपड़ा ने बताया कि एशिया कप से एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC जो पैसे कमाता है उसका BCCI क्या करता है?

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, “फाइनली एशिया कप का विवाद सुलझ गया है। मैं आपको एक बात बताता हूं, जब से एशिया कप शुरू हुआ है, तब से हर बार जब भी ब्रॉडकास्टर से इसका रेवेन्यू आता है। आज तक इसका एक भी पैसा BCCI ने नहीं लिया है। कभी भी बोर्ड ACC के पैसे नहीं छूती है। हर बार जब भी BCCI के हिस्से का कुछ होता है, तो वह ACC को ही दे देती है।ताकि जिस देश में क्रिकेट डेवलपमेंट की आवश्यकता है। वह वहां पर खर्च कर सके।”

वैसे आकाश चोपड़ा यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने बयानबाजी में आगे बात करते हुए बाकी क्रिकेट बोर्ड्स पर कटाक्ष करते हुए अन्य देश को ACC से आये पैसे का लोभी बता कर उनका मज़ाक उड़ाया। उन्होंने कहा, “BCCI एक भी रूपया नहीं लेता है। उन्हें छोटे पैसे नहीं चाहिए। उनके पास पहले से बहुत पैसा है, लेकिन बाकी कोई भी देश और उनके बोर्ड्स ऐसा नहीं करता है। वह श्रीलंका हो, पाकिस्तान या कोई और वह सभी अपने सारे पैसे खुद रखते हैं।”

वैसे BCCI की इस दरिया दिली से क्रिकेट फैंस उनके मुरीद हो गए हैं। वैसे आप क्या कहना चाहेंगे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की इस दरियादिली के बारें में…
कमेंट सेक्शन में हमें ज़रूर बताएं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय