HomeIPL 2024IPL 2024 के ऑक्शन का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन? सबसे युवा खिलाड़ी...

संबंधित खबरें

IPL 2024 के ऑक्शन का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन? सबसे युवा खिलाड़ी का नाम भी जानें

IPL 2024 के ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों की सूची सामने आ गई है। इस बार दुबई में 19 दिसंबर को लगने वाली खिलाड़ियों की मंडी में कुल 333 नामों पर चर्चा होने वाली है। IPL की 10 फ्रेंचाइजियों के बीच कुल 77 स्लॉट हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। बाकी के स्लॉट भारतीय खिलाड़ियों से भरे जाएंगे। ऑक्शन लिस्ट में शामिल 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय हैं, 119 विदेशी खिलाड़ी हैं, और शेष दो सहयोगी देशों से हैं। कुल पूल में से 116 खिलाड़ी कैप्ड क्रिकेटर हैं, जबकि 215 अनकैप्ड हैं।

इन सबके इतर लोगो के जेहन में एक सवाल है,कि आखिर ऑक्शन में हिस्सा लेने जा रहा सबसे युवा और सबसे सीनियर खिलाड़ी कौन हैं? तो आइए जानने का प्रयास करते हैं,दरअसल ऑक्शन के लिए कई युवा खिलाड़ियों से लेकर उम्रदराज खिलाड़ियों तक ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उनका उम्र टटोलने से पता चला कि,ऑक्शन में हिस्सा लेने जा रहे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के क्वेना मफाका (Kwena Maphaka) हैं। वह महज 17 साल 248 दिन के हैं। वह मिडियम पेसर गेंदबाज हैं,उन्होने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लिए घरेलू क्रिकेट में महज 9 मुकाबले खेले हैं,जिसमें उनके नाम 16 विकेट दर्ज हैं।

अब ऑक्शन के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर की बात करें,तो वह अफगान खिलाड़ी मोहम्मद नबी हैं। जिनकी उम्र 38 साल 345 दिन है। मो. नबी ने अपना आखिरी IPL मैच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 18 अक्टूबर 2021 को खेला है। उसके बाद से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है।

मोहम्मद नबी ने कुल 17, IPL मुकाबले खेले हैं। जिसके 14 पारियों में उनके बल्ले से 15 की औसत के साथ 180 रन निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने 17 मुकाबले की 17 पारियों में बतौर गेंदबाज 31.38 की औसत से 13 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता भी दिखाया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, उन्हें इस ऑक्शन के दौरान कोई खरीद्दार मिलता है या फिर नहीं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय