Homeफीचर्ड'विराट सिर्फ अनुष्का की बॉलिंग पर प्रैक्टिस कर रहे थे….', ऐसे बयान...

संबंधित खबरें

‘विराट सिर्फ अनुष्का की बॉलिंग पर प्रैक्टिस कर रहे थे….’, ऐसे बयान जिसके चलते बुरे फंसे लिटिल मास्टर

10 जुलाई 1949 में मुंबई में जन्मे 1970- 90 के दशक की क्रिकेट सनसनी लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील गावस्कर ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे। अपने समय में सुनील गावस्कर जितने बड़े क्रिकेटर थे आज वह उतने ही बड़े कमेंटेटर हैं। वह IPL जैसा घरेलू लीग हो या फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, प्रत्येक मौके पर भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ या आलोचना करते हुए नजर आते हैं। परंतु बतौर कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने कई बार ऐसे बयान भी दिए जिसके चलते जमकर बवाल मचा है। हैरत की बात यह है कि उन्होंने कमेंट्री करते वक्त टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह और विराट कोहली को भी नहीं बख्शा है।आज हम उनके ऐसे तीन बयानों की चर्चा करेंगे जिसे देकर लिटिल मास्टर बुरी तरह से घिरते हुए नजर आए।

अभिनेत्री अनुष्का पर की अनुचित टिप्पणी

IPL 2020 कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद खेला जा रहा था। उस दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी टीम RCB के लिए अच्छी बैटिंग करते हुए नजर नहीं आ रहे थे। तभी कमेंट्री करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि,”जब लॉकडाउन था तो विराट ने सिर्फ अनुष्का की बॉलिंग की प्रैक्टिस की। वो वीडियो में दिखाई दिया। उससे तो कुछ नहीं बनना है।” सुनील गावस्कर के इस बयान पर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद सुनील गावस्कर को इस मसले पर अपना स्पष्टीकरण देना पड़ा था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है।

अश्विन और टी नटराजन पर भी दिया विवादित बयान

सुनील गावस्कर ने साल 2020 में गेंदबाज टी नटराजन के साथ हुए भेदभाव को लेकर भी एक बयान दिया था। उस दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि किसी भी बल्लेबाज के साथ ऐसा नहीं होता है कि वह एक मैच में अच्छा प्रदर्शन न करें और उसे बाहर निकाल दिया जाए। अगर आर अश्विन एक मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो उन्हें आगे मौका नहीं दिया जाएगा। यही भारतीय क्रिकेट है, यहां अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग नियम है। अगर आपको विश्वास नहीं तो आप टी नटराजन और रवि शास्त्री से पूछ लीजिए।

धोनी पर भी साधा निशाना

2019 वनडे वर्ल्ड कप के एक मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना का ग्लब्स पहनकर मैदान पर उतरे थे। जिसको लेकर खूब बवाल मचा हुआ था। इस प्रकरण को लेकर सुनील गावस्कर ने कहा था कि,”यदि धोनी को ऐसा ग्‍लव्‍स पहनने की अनुमति दी जाती है तो दूसरे देशों के खिलाड़ी भी ऐसा कुछ कर सकते हैं। ऐसा नियम बनने से पहले करें, एक बार जब नियम बन गए तो फिर आप कुछ नहीं कर सकते।”महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय सेना के बलिदान को सलामी देने के उद्देश्य वह ग्लब्स पहना था। परंतु सुनील गावस्कर ने यह टिप्पणी कर सनसनी मचा दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय