HomeIPL2023मुंबई इंडियंस कप्तानी में करेगी बदलाव,रोहित नहीं अब ये खिलाड़ी करेगा टीम...

संबंधित खबरें

मुंबई इंडियंस कप्तानी में करेगी बदलाव,रोहित नहीं अब ये खिलाड़ी करेगा टीम का नेतृत्व

इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज शुक्रवार को होने जा रहा है। इसका पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। परंतु उससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए थोड़ा परेशान करने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के मद्देनजर रोहित शर्मा को इस सीजन में कुछ मैचों के लिए आराम दिया जा सकता है।

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस में एक सलामी बल्लेबाज के अलावा टीम के कप्तान भी हैं। जिन्होंने साल 2013,2015,2017,2019 और 2020 में कुल 5 बार मुंबई इंडियंस को अपने नेतृत्व में खिताब दिलाया है। कुछ मैचों से उनके बाहर होने की स्थिति में टीम की कमान कौन सा खिलाड़ी संभालेगा? यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

जून में होगा WTC का फाइनल

IPL 2023 का फाइनल मैच 28 मई को खेला जाना है। IPL के समापन के महज 9 दिन बाद 7 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल में खेला जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा कुछ IPL मैचों में आराम ले सकते हैं। मुंबई इंडियंस IPL के 16 वें सीजन में 2 अप्रैल को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

सूर्या को मिलेगी कमान

इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि, यदि रोहित शर्मा IPL के दौरान आराम लेने का फैसला करते हैं, तो विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे।आमूमन यह देखा गया है कि रोहित शर्मा के न खेलने की स्थिति में कैरेबियाई आलराउंडर कीरोन पोलार्ड टीम की अगुवाई किया करते थे।परंतु अब उन्होंने IPL से संन्यास ले लिया है।

सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में ICC रैंकिंग में T20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उन्हें जनवरी माह में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया की उप कप्तानी का जिम्मा भी सौंपा गया था। ऐसे में वह मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हुए उसे छठवीं बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय