Homeफीचर्डसचिन,सनी और विराट नहीं गौतम गंभीर की नजर में ये क्रिकेटर टीम...

संबंधित खबरें

सचिन,सनी और विराट नहीं गौतम गंभीर की नजर में ये क्रिकेटर टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, जाने कौन है वह चैंपियन प्लेयर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर अपने बयानों की वजह से आएदिन सुर्खियों में बने रहते हैं। क्रिकेट का मैदान हो या कमेंट्री बॉक्स वह अपने आक्रामक तेवर के लिए जाने जाते हैं। गौतम गंभीर ऐसे क्रिकेटर हैं जो अपने सामने आने वाले सवालों का बेधड़क जवाब देते हैं। वह बोलने से पहले नतीजे का परवाह नहीं करते हैं। पिछले दिनों भारत और नेपाल मैच के दौरान कमेंट्री से लौटते समय उन्होंने फैंस को मिडिल फिंगर दिखाई थी। इसके बाद उन्हें इस प्रकरण के लिए सफाई देना पड़ा था। अब गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट से जुड़ा एक और बड़ा बयान दे दिया है। जिसके चलते वह सुर्खियों में है। गौतम गंभीर से भारतीय क्रिकेट में उनके फेवरेट बल्लेबाज के बारे में सवाल किया गया। लोगों को उम्मीद थी कि वह सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली में से किसी एक का नाम लेंगे। परंतु उन्होंने सभी को चौंकाते हुए दिग्गज ऑलराउंडर का चुनाव कर लिया।

मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा ने एक इंटरव्यू में गौतम गंभीर से पूछा कि, वह किसे भारतीय क्रिकेट टीम का अबतक का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज मानते हैं। उन्होंने ऑप्शन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर का नाम लिया। उम्मीद थी कि, गौतम गंभीर इनमें से किसी एक के साथ जाएंगे।परंतु उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में बिल्कुल अलग तरीका अपनाया और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को अपना फेवरेट बल्लेबाज बता दिया।

दरअसल गौतम गंभीर और युवराज सिंह ने लंबे समय तक एक दूसरे के साथ क्रिकेट खेला है। इन दोनों की यात्रा टीम इंडिया के लिए गौरवपूर्ण रही है। जब भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप जीता था। तब दोनों टीम का हिस्सा थे। साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में 28 साल बाद टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने में दोनों खिलाड़ियों ने अहम रोल प्ले किया था।

आपको बता दें,वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए गौतम गंभीर ने मध्यक्रम में 97 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। इसके अलावा युवराज सिंह ने 2011 वनडे विश्व कप में गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते हुए 362 रन बनाने के साथ 15 विकेट भी चटकाने का कार्य किया था। जिसके चलते उन्हे प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय