HomeUncategorizedऊल-जलूल खबर लिखने वाले रिपोर्टर पर भड़क उठा इंग्लैंड का स्टार गेंदबाज,ट्विटर...

संबंधित खबरें

ऊल-जलूल खबर लिखने वाले रिपोर्टर पर भड़क उठा इंग्लैंड का स्टार गेंदबाज,ट्विटर पर सुना दी खरी-खोटी

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ से हिस्सा ले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपने कोहनी की सर्जरी को लेकर चल रही खबरों पर भड़क उठे हैं। उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया है साथ ही झूठी खबर फैलाने वाले रिपोर्टर को भी निशाने पर लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर जोफ्रा आर्चर की प्रतिक्रिया ‘दी टेलीग्राफ’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट को लेकर आई है। जिसमें जोफ्रा आर्चर के बेल्जियम जाकर कोहनी की सर्जरी कराने की बात कही गई थी। इस खबर को एक अफवाह बताते हुए जोफ्रा आर्चर ने न सिर्फ स्पष्टीकरण दिया बल्कि उन्होंने खबर प्रकाशित करने वाले रिपोर्टर की भी क्लास लगा दी।

जोफ्रा आर्चर का ट्वीट

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि,”तथ्यों को जाने बगैर और मेरी सहमति के बिना लेख प्रकाशित करना पागलपन है।जो भी रिपोर्टर हैं। मुझे आप पर शर्म आती है, एक खिलाड़ी के लिए पहले से ही चिंताजनक और परेशान करने वाला समय है। परन्तु आप इसे अपने निजी लाभ के लिए एक तरीके का शोषण कर रहे हैं, यह आप जैसे लोग ही असली समस्या की जड़ हैं।”

बताते चलें कि, जोफ्रा आर्चर ने इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए केवल दो मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने दो विकेट चटकाए हैं। मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्हें आराम दिया गया था। मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला आगामी 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले में जोफ्रा आर्चर के वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल अंक तालिका में मुंबई इंडियंस की टीम इस समय सातवें पायदान पर काबिज है। उसके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय