Homeफीचर्ड5 छक्के खा कर हुआ था बुरा हाल, यश दयाल ने सोशल...

संबंधित खबरें

5 छक्के खा कर हुआ था बुरा हाल, यश दयाल ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, लव जिहाद को लेकर Social Media पर लगाई विवादित स्टोरी…

IPL की फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल की एक बड़ी गलती सामने आई है। KKR के खिलाफ मुकाबले के दौरान यश दयाल की गेंद पर रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को एक अप्रत्याशित जीत दिलाई थी। जिसके बाद वे दोनों चर्चा में आ गए थे। यश दयाल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर हुए स्टोरी को लेकर जब बवाल मचा तो उन्होंने माफी मांग ली।यश दयाल ने कहा कि, यह स्टोरी उनसे गलती से शेयर हो गई थी। इसके पीछे उनकी किसी भी प्रकार की मनसा नहीं थी।यश दयाल ने माफी मांगते हुए लिखा कि, “मैं अपने उस स्टोरी के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जो गलती से शेयर हो गई थी, प्लीज नफरत न फैलाएं, मैं सभी धर्मों की इज्जत करता हूं।” यश दयाल के माफी मांगने के बाद भी सोशल मीडिया पर तमाम लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

https://twitter.com/Dr_Saaheba/status/1665638627282673665?s=20

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यश दयाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से लव जिहाद को लेकर बनाया गया एक विवादित कार्टून शेयर किया था। जिसपर विवाद बढ़ा तो उन्होंने न सिर्फ स्टोरी डिलीट कर दिया बल्कि माफी भी मांग ली। परंतु अब उनके इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर कर कई यूजर्स अलग-अलग तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे एक सामान्य गलती बता रहे हैं, तो वहीं कुछ यूज़र इसको लेकर उन्हें ट्रोल करने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

https://twitter.com/WokePatroller/status/1665628931444326400?s=20
https://twitter.com/niiravmodi/status/1665598155893665792?s=20

बताते चलें कि,यश दयाल IPL 2023 के फाइनल में पहुंची गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के एक अहम गेंदबाज रहे हैं। यह सीजन उनके लिए कुछ खास नहीं रहा था। बतौर गेंदबाज यश दयाल के लिए पिछला IPL सीजन काफी अच्छा गुजरा था। परंतु इस सीजन केकेआर के खिलाफ एक मैच के दौरान उनके खिलाफ रिंकू सिंह द्वारा लगातार पांच छक्के मारे जाने के कारण उन्हें जबर्दस्त सदमा लगा। जिसके चलते वह गुजरात टाइटंस के लिए कई मुकाबले नहीं खेल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय