Homeफीचर्डकहाँ गए Ishan Kishan ? न BCCI को है पता! न झारखंड...

संबंधित खबरें

कहाँ गए Ishan Kishan ? न BCCI को है पता! न झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन को खबर!

अरे ईशान किशन को आपने देखा क्या? वही..जो बहती हवा सा था..उड़ती पतंग सा था..कहाँ गया उसको ढूँढो..जी हाँ बीते कुछ दिनों से लगातार यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि, आखिर ईशान किशन कहाँ हैं? लेकिन इसका जवाब शायद किसी के पास नहीं है। दरअसल ईशान किशन लंबे वक्त से इंडियन क्रिकेट सेटअप से दूर हैं। ईशान किशन ने साउथ अफ़्रीका टूर की टेस्ट टीम से नाम वापस ले लिया था और घर लौट आए थे। इसके बाद से ही वह क्रिकेट से दूर हैं। हां महेंद्र सिंह धोनी के साथ पार्टी करते हुए दिखे थे वो। लेकिन उस वक़्त BCCI ने कहा था कि ईशान किशन व्यक्तिगत कारणों के चलते इस टेस्ट सीरीज़ में नहीं खेलेंगे।

लेकिन इसके बाद ईशान किशन को अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ हुई तीन मैच की T20I सीरीज़ में भी नहीं देखा गया। फिर अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ T20I सीरीज़ के दौरान हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया था कि ईशान ने खुद ब्रेक मांगा था और वह सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। राहुल द्रविड़ ने यह भी कहा था कि इंडियन टीम में वापसी से पहले अब ईशान को घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। लेकिन ईशान अभी तक झारखंड के एक भी रणजी मैच में खेलते नहीं दिखे हैं और उनके आगे खेलने को लेकर भी कोई अपडेट नहीं आई है।

आपको बता दें, टेलिग्राफ़ की एक रिपोर्ट के मुताब़िक इस मामले में BCCI के पास भी कोई अपडेट नहीं है। BCCI को नहीं पता है कि ईशान का प्लान क्या है। इसके अलावा झारखंड क्रिकेट असोसिएशन को भी ईशान किशन के बारे में कुछ नहीं पता। ना ही उन्हें ये पता है कि ईशान किशन इस सीजन रणजी ट्रॉफ़ी में खेलेंगे या नहीं।

ईशान किशन की यही हरकत अजित आगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी को एकदम पसंद नहीं आई है और इसी लिए यह दावा किया जा रह है कि ईशान T-20 World Cup की स्क्वाड की लिस्ट में बहुत पीछे छूट चुके हैं।

कहा तो यह भी जा रहा है कि विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और जितेश शर्मा का नाम ईशान किशन से काफी आगे चल रहा है।

देखा जाए तो, संजू सैमसन हाल ही में टीम इंडिया में लौटे हैं, जबकि जितेश ने भी डेब्यू कर लिया है। जितेश निचले ऑर्डर में खेलकर फ़िनिशर का काम कर सकते हैं। बेख़ौफ़ खेलने का उनका अंदाज सबको पसंद है। वह कम गेंदों पर ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की क्षमता रखते हैं और जिस तरह से हाल में रिंकू सिंह ने प्रदर्शन किया है, उसे देखकर रिंकू और जितेश का साथ आना टीम इंडिया के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। जबकि संजू सैमसन उन पोजिशंस पर खेल सकते हैं, जहां ईशान खेलते आए हैं। यानी ओपन या नंबर तीन-चार।

इसका मतलब क्या आप जानते हैं? इसका मतलब यह है कि, ईशान किशन अब सीधे IPL 2024 में आपको खेलते हुए नज़र आएंगे..क्योंकी..फिलहाल अभी तो उनका कोई अता-पता है नहीं..उसपर भी अगर वह IPL में अच्छा परफॉर्म नहीं करते हैं तो उनका पत्ता कट..

वैसे आपके हिसाब से कौन है बेहतर विकेटकीपर बल्लेबाज़..संजू सैमसन, ईशान किशन या फिर जितेश शर्मा..और..संजू..ईशान और जितेश में से किसे..T-20 World Cup Squad में शामिल करना चाहिए?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय