HomeIPL2023Virat और Ganguly के बीच तनातनी, सोशल मीडिया पर दिखाई मनमानी, जानिए...

संबंधित खबरें

Virat और Ganguly के बीच तनातनी, सोशल मीडिया पर दिखाई मनमानी, जानिए क्या है पूरी कहानी

दादा यानी सौरव गांगुली और रन मशीन यानी विराट कोहली एक ने जीतना सिखाया और अग्रेशन यानी आक्रामकता की लौ जलाई वहीं दूसरे ने उस लौ को शोला बनाया जिससे विपक्षी टीम थर-थर कापती हैं। लगभग एक साल पहले विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान थे और सौरव गांगुली BCCI के अध्यक्ष। और इस दौरान इन दोनों के बीच काफी कुछ हुआ। विराट ने इलज़ाम लगाया कि उनसे ज़बरदस्ती कप्तानी छीनी गयी। वहीं गांगुली का कहना था कि विराट की सहमति के बाद उनको कप्तानी से हटाया गया है। इसके बाद विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच जमकर बवाल हुआ। और ऐसा लग रहा है जैसे इस बवाल से दोनों अभी तक मूव ऑन यानी उभर नहीं नहीं पाए हैं। हम ऐसा क्यों कह रहें हैं आइए आपको बताते हैं…

पुराना ज़ख्म फिर से हुआ ताज़ा
हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हुई थी। इस मैच में विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच हुआ बवाल एक बार फिर से जिंदा हो गया है। क्योंकी हर मैच की तरह इस मैच के बाद भी पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ ने हाथ मिलाया लेकिन सोशल मीडिया में वायरल एक विडियो में दिख रहा है कि विराट कोहली और सौरव गांगुली एक दूसरे को इगनोर करके आगे बढ़ गए और उन्होंने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। इस तनातनी की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर Virat ने उठाया बड़ा कदम
इतना ही नहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ हाथ न मिलाने के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम से सौरव गांगुली को अनफॉलो भी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पहले विराट कोहली सौरव गांगुली को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया करते थे। लेकिन अब रन मशीन ने दादा को अपनी फोल्लोविंग लिस्ट से हटा दिया है।

सौरव गांगुली को घूरते नज़र आए कोहली
हाल ही में हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में विराट कोहली ने ताबड़तोड़ 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा और इसके बाद उन्होंने एक अलग ही लेवल का सेलिब्रेशन किया था। इस दौरान को काफी एग्रेसिव नजर आ रहे थे। और इसके बाद फील्डिंग में भी वो ज़्यादा ही अग्रेशन के साथ मैदान पर उतरे थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की गेंदबाजी के दौरान बाउंड्री लाइन पर अमन खान का कैच लेने के बाद विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में बैठे हेड कोच रिकी पॉन्टिंग और सौरव गांगुली को घूरते हुए इस विकेट का जश्न मनाया था।

क्या विराट ने गांगुली को जानबूझकर कर किया इगनोर
वैसे इस घटना के बाद कुछ फैंस को लगता है कि विराट कोहली ने जानबूझकर सौरव गांगुली को इगनोर किया तो कुछ का कहना है कि गांगुली भी कोहली से बात कर सकते थे। वहीं कुछ का मानना है कि ये महज़ एक इत्तिफाक था।

क्या इस मामले पर गांगुली-विराट तोड़ेंगे चुप्पी
वैसे इगनोर करने वाली विडियो और फॉलो उन्फोल्लो के खेल की कहानी का सच या तो विराट कोहली जानते हैं या तो सौरव गांगुली। लेकिन इस बात की 0 प्रतिशत उम्मीद है ये दोनों इस बात पर कोई कमेंट करेंगे।

वैसे हम आपके कमेंट का ज़रूर इंतज़ार करेंगे इस न्यूज़ पर आपकी क्या राय हैं कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय