Homeफीचर्डसिर्फ 8 शब्दों का प्रयोग कर विराट ने लिख दी ऐसी Poem,जिसे...

संबंधित खबरें

सिर्फ 8 शब्दों का प्रयोग कर विराट ने लिख दी ऐसी Poem,जिसे सुनकर आप भी हो जाएंगे मोटिवेट

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का रोमांच जारी है।पहले मुकाबले में IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हौसले बुलंद है। बेंगलुरु के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनकी टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहले मुकाबले में 82 रनों की पारी खेलकर अपने पुराने रंग में लौट चुके हैं। इसी बीच विराट कोहली की महज 8 शब्दों द्वारा रचित एक कविता सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसे सुनकर कोई भी शख्स मोटिवेट हो सकता है।

विराट की कविता

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से पहले विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कविता लिखी थी। जिसका वीडियो RCB ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। जो तहलका मचा रहा है। दरअसल आरसीबी के कंटेंट क्रिएटर मिस्टर नैग्स अपने फनी इंटरव्यू के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने विराट कोहली एक इंटरव्यू लिया था। जिसमें उनके द्वारा विराट को 8 शब्द दिए गए और एक कविता लिखने के लिए कहा गया। यह शब्द कुछ इस प्रकार के थे:-फायर, बैट,पिकल, डक,ट्रिप टायड, मैन और 49।

इन शब्दों का प्रयोग करते हुए विराट कोहली ने लिखा कि, फुलफिल योर डिजायर्स, इग्नाइट द फायर,बैट थ्रू द टफ टाइम्स,समटाइम्स इट्स 263 एंड समटाइम्स 49।लाइफ कैन पुट यू इन ए पिकल,लाइफ थ्रू लाइक इट्स ए टिकल, वेदर यू गेट ए हंड्रेड और ए डक,लाइफ गोज आन, डॉन्ट गेट स्टक।

विराट की Poem का संदेश

विराट की इस कविता का अर्थ है कि, आप अपनी इच्छाओं को पूरा करें,अपने अंदर की आग को जलाए रखें, कठिन समय में बल्लेबाजी करें,कभी स्कोर 263 होगा तो कभी 49। जीवन आपको कठिन परिस्थितियों में डाल सकता है, हंसे जैसे एक गुदगुदी हो,चाहे आपको शतक मिले या फिर डक, जीवन चलता रहता है, कहीं फसना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय