Homeफीचर्डIPL 2024 से पहले पूरी तरह फिट हुए Rishabh Pant, Interview में...

संबंधित खबरें

IPL 2024 से पहले पूरी तरह फिट हुए Rishabh Pant, Interview में छलका दर्द, खेलना चाहते थे WC 2023 लेकिन..

IPL 2024 से पहले पूरी तरह फिट हुए ऋषभ पंत..इंटरव्यू में हुए भावुक..छलक उठा दर्द..!! टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत..दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट का शिकार हुए थे..उन्हें काफी गंभीर चोटें आई थी। चोटों से ठीक होने में ऋषभ पंत को लगभग 14-15 महीनों का समय लगा। ऋषभ पंत की सर्जरी हुई। ऋषभ पंत ने काफी समय एनसीए में रिहैब में बताया। हालांकि अब IPL 2024 से पहले BCCI ने ऋषभ पंत को पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया है। ऋषभ पंत आगामी सीजन में बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करते हुए नजर आएंगे। ऋषभ पंत जल्द ही अपनी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स से वाइजैग में जुड़ भी जाएंगे। उससे पहले ऋषभ पंत ने एक इंट्रव्यू दिया है..इस इंटरव्यू में ऋषभ पंत ने अपनी रिकवरी की इस जर्नी के बारे में खुल कर बात करी है..रिकवरी की इस जर्नी के बारे में सबकुछ बताया है। तो..अब चलिए आपको बताते हैं..इस ख़ास इंटरव्यू के ख़ास सवाल और ऋषभ पंत द्वारा दिए गए उनके ख़ास जवाब..!!

Q1. ऋषभ पंत आपकी वापसी पर BCCI ने जो अनाउंसमेंट करी है..उसपर आप क्या कहना चाहेंगे?
A1. लंबे इंतजार के बाद, वापस आना बहुत अच्छा लग रहा है। तीन से छह महीने तक खेल से बाहर आप फिर भी रह सकते हैं। लेकिन जब समय बढ़ता जाता है तो दिक्कत होती है। भविष्य की चिंता किए बिना अब ध्यान खेलने और आनंद लेने पर है। खुद पर बहुत अधिक दबाव डालना उल्टा पड़ता है।

Q2. ऋषभ पंत आपकी 14 महीने की रिकवर होने की जर्नी कैसी रही?
A2. यह मेरे लिए सिर्फ फिजिल बैटल नहीं था। मैंने शुरुआत में आनंद लेने का फैसला किया। निर्णय लिया, शुरू में, मैंने खाने का आनंद लिया क्योंकि यह एकमात्र चीज थी जिसने मुझे उन पहले कुछ महीनों के दौरान मदद की। मैं इतना निराश था कि मैं खुद को एक अच्छा मील खाने से इनकार नहीं कर सकता था। हालांकि, मुझे जल्द ही अपनी फिटनेस और न्यूट्रीशन पर कड़ी मेहनत करने के महत्व का एहसास हुआ। इसे हासिल करने के लिए, अब मेरे पास एक समर्पित टीम है जो मेरे न्यूट्रीशन का ख्याल रखती है। मैंने तीन महीने इंटेंस वर्कआउट किया है, यह जानते हुए कि मैं इसे सहन करने के लिए शारीरिक रूप से काफी मजबूत हूं। मेरी सफलता की कुंजी में न्यूट्रीशन की भूमिका भी थी जिसने मुझे कुछ अतिरिक्त वजन कम करने में मदद की।

Q3. ऋषभ पंत आपने भारत में हुए ICC ODI World Cup 2023 को मिस किया, उसके बारे में क्या कहना चाहेंगे?
A3. वो काफी निराश और परेशान करने वाला पल था। हमने एनसीए टीम से बात की और वर्ल्ड कप को एक शॉट देने का ट्राय किया। हम सबने अपना 200 परसेंट दिया। लेकिन मेरा घुटना इतना लोड नहीं ले सकता था। वह वो पल था जब मैंने खुद को पहले से भी ज्यादा पुश करना शुरू किया। जब आप खुद को छोटे गोल्स देने शुरू करते हो। वो आपको पुश करने में हेल्प करता है। यह एक अच्छी टेस्ट पारी बिल्ड करने की तरह है।

अब..कड़े संघर्ष और लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार ऋषभ पंत मैदान पर वापस आने वाले हैं..सबके दिलों पर फिर से छाने वाले हैं..उम्मीद है कि..IPL 2024 ऋषभ पंत का बेस्ट IPL सीजन हो..और..IPL 2024 में ऋषभ पंत Delhi Capitals को नई ऊंचाईयों और बुलंदियों पर लेकर जाएं..!! आपकी इसपर क्या है राय..कमेंट में हमें ज़रूर बताएं..!!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय