HomeIPL 2024DC vs CSK: MS धोनी चेन्नई की लाज तो नहीं बचा सके...

संबंधित खबरें

DC vs CSK: MS धोनी चेन्नई की लाज तो नहीं बचा सके लेकिन हारते-हारते भी ऐसा कमाल दिखा गए

क्रिकेट जगत के किसी भी खेल में आपने ऐसा बहुत कम ही देखा होगा कि फैंस की फेवरेट टीम हारने के बावजूद स्टेडियम में जश्न मनाया जा रहा हो। लेकिन IPL 2024 में इस लीग के 17वें सीजन में रविवार रात कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के गम से ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी की विस्फोटक, विध्वंसक, विंटेज बैटिंग देखने की ख़ुशी थी। 

माही का कारवां

दरअसल IPL 2024 में कल महेंद्र सिंह धोनी पहली बार बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे जी हाँ, महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक IPL 2024 में एक बार भी बल्लेबाजी नहीं की थी। इस लीग में पहली बल्लेबाजी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने मात्र 16 गेंद में 37 रन की नाबाद पारी खेल डाली। अपनी इस आतिशी पारी में महेंद्र सिंह धोनी ने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। 

धोनी ने ऐसे लूटा फैंस का दिल

महेंद्र सिंह धोनी की हर बाउंड्री पर फैंस खुशी से झूम रहे थे जश्न मना रहे थे। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी जब आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तो टीम का स्कोर 16.1 ओवर में 120 रन था। यहां से 23 गेंद में 72 रन की और दरकार थी। रविंद्र जडेजा 10 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे थे। जीत असंभव नजर आ रही थी। ऐसे में माही ने आते ही मुकेश कुमार की गेंद पर चौका लगाकर अपनी तूफानी पारी का आगाज़ किया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। फैंस को विंटेज धोनी की झलक दिखी। टिकट खरीदकर स्टेडियम पहुंचे लोगों के पूरे पैसे वसूल हो गए। आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्तजे के खिलाफ दो छक्के और 2 चौके जड़े। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी इस बार अनहोनी को होनी नहीं कर पाए लेकिन सबके दिलों में ज़रूर छाए खूब चौके छक्के बरसाए और सभी को पुराने दिन याद आए। सच में बंदे में बात है माही खिलाड़ी नहीं जज़्बात है

ये रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन

अब अगर मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वी शॉ (43), डेविड वार्नर (52) और ऋषभ पंत की 51 रनों को शानदार पारियों के दम पर 191 रन बनाए थे। 192 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद ख़राब रही क्योंकी कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 1 और रचिन रविंद्र 2 रन बनाकर चलते बने इसके बाद अजिंक्य रहाणे और डेरिल मिचेल ने चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को संभाला लेकिन अजिंक्य रहाणे 45 और डेरिल मिचेल 34 रन बनाकर आउट हो गए इसके बाद शिवम दुबे सिर्फ 18, समीर रिज़वी 0, रविंद्र जडेजा नाबाद 21 और महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 37 रन बनाए लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को जीत नहीं दिला पाए और इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स 20 रनों से यह मैच हार गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय