Homeफीचर्डRCB के नए गाने पर डांस कर विराट ने मचाया धमाल, वीडियो...

संबंधित खबरें

RCB के नए गाने पर डांस कर विराट ने मचाया धमाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

IPL के 16 वें सीजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग के शुरू होने की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। परंतु बीते 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन जरूर संपन्न हो गया है। IPL 2023 के लिए विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक नया गाना रिलीज किया है। जिसमें विराट कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गाने का बोल है “नया शेर आया”। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विराट का अनोखा अंदाज

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के नए गाने “नया शेर आया” में विराट कोहली अनोखे अंदाज में दिख रहे हैं। इस गाने के माध्यम से वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दे रहे हैं। इतना ही नहीं करीब ढाई मिनट के इस गाने में विराट कोहली डांस करते हुए भी दिख रहे हैं। आपको बता दें, विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अभी हाल ही में वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीन टी-20 मैचों की सीरीज से आराम लिया है। वह आगामी 10 जनवरी से शुरू हो रहे एक दिवसीय मैच में भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे।

नया शेर आया के कलाकार

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु द्वारा रिलीज किए गए नए गाने को रैपर डिवाइन और सिंगर जोनिता गांधी ने गाया है। जिसे आरसीबी मैं अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।इस गीत का लिरिक्स डिवाइन, आरआर ध्रुवन, जोनिता गांधी द्वारा लिखा गया है।इसकी निर्माता करण कंचन हैं। जबकि निर्देशन का कार्य तन्वी गांधी द्वारा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय