HomeIPL 2024MI Squad IPL 2024: नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की...

संबंधित खबरें

MI Squad IPL 2024: नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की अपडेटेड लिस्ट,देंखे कैसी है हार्दिक की सेना?

IPL 2024 के लिए दुबई के कोका-कोला एरिना में हुए मिनी ऑक्शन के संपन्न होने के साथ लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए हुंकार भर ली है। नए सत्र में नए कप्तान के साथ उतरने जा रही मुंबई इंडियंस ने नीलामी में बेहतर सूझबूझ दिखाते हुए अपने खेमे को और मजबूती देने की कोशिश की है। हाल ही में मुंबई इंडियंस ने फ्रेंचाइजी को पांच बार चैंपियन बनने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान बनाया है।

अब ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने हार्दिक के लिए, अच्छे खिलाड़ियों का चयन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं देने की कोशिश की है।

IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में मुंबई ने दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी पर सबसे अधिक बोली लगाई, जिन्हें उन्होंने 5 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा, उन्होंने अफगानिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर मोहम्मद नबी को भी 1.5 करोड़ रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया। मुंबई इंडियंस ने कुल 8 खिलाड़ियों को इस नीलामी के तहत अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

बताते चलें कि,पिछले सीजन में मुंबई ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी और चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 14 में से 8 मैच जीते थे। ऐसे यह देखना दिलचस्प होगा कि, हार्दिक पांड्या इस साल इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कैसे करते हैं? इससे पहले, वह 2022 और 2023 संस्करण के लिए गुजरात टाइटन्स की अगुवाई कर चुके हैं।

IPL 2024 की नीलामी में MI की तरफ से खरीदे गए खिलाड़ी

गेराल्ड कोएत्ज़ी (5 करोड़ रु.), दिलशान मदुशंका (4.60 करोड़ रु.), श्रेयस गोपाल (20 लाख रु.), नुवान तुषारा (4.80 करोड़ रु.), नमन धीर (20 लाख रु.), अंशुल कंबोज (रु.) 20 लाख), मोहम्मद नबी (1.5 करोड़ रुपये), शिवालिक शर्मा (20 लाख रुपये)।

IPL 2024 के लिए MI की अपडेटेड टीम

रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय