HomeIPL 2024IPL 2024 Auction: इस भारतीय तेज गेंदबाज का नाम संदिग्ध बॉलिंग एक्शन...

संबंधित खबरें

IPL 2024 Auction: इस भारतीय तेज गेंदबाज का नाम संदिग्ध बॉलिंग एक्शन लिस्ट में हुआ शामिल, क्या लगेगा बैन ?

IPL 2024 के लिए मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई मे होना है। इस ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजियां कमर कस चुकी हैं। ऑक्शन मे कुल 333 खिलाड़ी भाग्य आजमाने वाले हैं। जिनपर सभी 10 फ्रेंचाइजियां बोली लगाएंगी। ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले कुल खिलाड़ियों में भारतीय गेंदबाज चेतन सकारिया का नाम भी शामिल है। हालांकि, उनको लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में, सौराष्ट्र के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा जारी संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। जो उनके लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

हालांकि, तेज गेंदबाज पर अभी बैन नहीं लगाया गया है। यह 25 वर्षीय गेंदबाज उन 7 खिलाड़ियों में शामिल है,जिनकी बोर्ड ने संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए पहचान की है। चेतन सकारिया का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाए जाने पर न सिर्फ चेतन सवालों के घेरे में हैं, बल्कि खुद BCCI पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने 19, IPL मैचों में हिस्सा लिया है, और भारत के लिए एक वनडे और दो टी-20 मैच भी खेल चुके हैं। उनके संदिग्ध गेदबाजी एक्शन को लेकर कब रिपोर्ट की गई, इसके बारे में अभी कुछ पता नही चल पाया है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने भी इस प्रकरण से खुद को अनजान बताया है।

संदिग्ध एक्शन वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चेतन सकारिया के अलावा तनुश कोटियन, रोहन कुन्नुमल, चिराग गांधी, सलमान निज़ार, सौरभ दुबे और अर्पित गुलेरिया का नाम शामिल है। जिनपर बैन लगने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं मैजूदा समय में कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के मनीष पांडे और केएल श्रीजीत गेंदबाजी एक्शन के चलते प्रतिबंध से गुजर रहे हैं।

आपको बता दें कि, वर्तमान में चेतन सकारिया अपने बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबर रहे हैं। उन्हें रिटेंशन अवधि के दौरान दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में वह इस बार नीलामी प्रकिया का हिस्सा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय