HomeIPL 2024IPL:बतौर कप्तान कैसा रहा है हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड? क्या लगा पाएंगे...

संबंधित खबरें

IPL:बतौर कप्तान कैसा रहा है हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड? क्या लगा पाएंगे MI की नैया पार

पिछले 10 सालों से बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे रोहित शर्मा के स्थान पर, अब हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अपना नया कप्तान चुना लिया है। IPL 2024 शुरू होने में कुछ महीने ही शेष हैं, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आज से तीन दिन बाद यानी 19 दिसंबर को आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन भी होने वाला है। परन्तु उससे ठीक पहले MI ने यह चौंकाने वाला फैंसला लिया है।

अपने नए कप्तान के ऐलान के साथ मुंबई ने अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा का आभार भी व्यक्त किया है। मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस (महेला जयवर्धने) ने टीम को पांच बार चैपिंयन बनाने वाले रोहित का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि, ”बतौर कप्तान शानदार करियर के लिए उन्हें शुक्रिया अदा करते हैं, ये एक प्रक्रिया है जिसके तहत अब हार्दिक को कप्तान बनाया गया है। मुंबई इंडियंस में सचिन से हरभजन और रिकी से रोहित के तौर पर लीडर्स आए हैं और अब हार्दिक पांड्या की बारी है।”

बतौर कप्तान हार्दिक पांडया

वैसे तो हार्दिक पांडया को बतौर कप्तान भी तमाम क्रिकेट फैंस जानते हैं,क्योंकि उन्होंने मुंबई इंडियंस से पिछले दो सीजन के अलगाव के दौरान गुजरात टाइटंस की अगुवाई की है,और एक बार खिताब भी जिताया है। परन्तु आइए आज मैच के लिहाज से हार्दिक पांडया का आकलन कर लेते हैं। दरअसल गुजरात टाइटंस के आस्तित्व में आने के साथ ही हार्दिक को कप्तान चुना गया था। उनके कद का अनुमान आप इस प्रकार लगा सकते हैं कि,कप्तान बनते ही पहले ही सीजन में हार्दिक ने गुजरात टाइटंस के लिए खिताब जीत लिया, वहीं अगले सीजन यानी IPL 2023 में टीम उप-विजेता रही है।

बतौर कप्तान हार्दिक के IPL रिकार्ड की बात करें,तो उन्होंने अब तक 31 मैचों में टीम का नेतृत्व किया है। जिसमें से उन्हें 22 बार जीत तथा 9 बार हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान के तौर पर उनकी जीत का प्रतिशत 70.97 रहा है।

IPL में हार्दिक पांड्या की व्यक्तिगत उपलब्धियां

अगर हम हार्दिक पांड्या के पूरे IPL करियर की बात करें, तो उन्होंने कुल 123 IPL मुकाबले खेले हैं, जिसकी 115 पारियों में उन्होंने 30.38 की औसत से 2,309 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.86 का रहा है। IPL में हार्दिक ने 10 अर्धशतक लगाए हैं, तथा उनका सर्वोत्तम स्कोर 91 रन रहा है। अगर हार्दिक की गेंदबाजी की बात करें तो इन्होंने 33.26 की औसत और 8.8 की इकॉनमी रेट से 53 विकेट झटके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय