Homeफीचर्डIPL-2023 मिनी ऑक्शन: जानिए कैसे देख सकते हैं नीलामी का लाइव स्ट्रीमिंग

संबंधित खबरें

IPL-2023 मिनी ऑक्शन: जानिए कैसे देख सकते हैं नीलामी का लाइव स्ट्रीमिंग

IPL के 16वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होना है।जिसके लिए BCCI ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नीलामी के लिए BCCI ने बोलगट्टी द्वीप पर ग्रैंड हयात की दो मंजिलें बुक कर दी है। मिनी ऑक्शन, शुक्रवार को बीच में होने वाले 1 घंटे के लंच ब्रेक को छोड़ दिया जाए तो लगातार 7 घंटे चलेगा। नीलामी के लिए कल IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजियों के गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों की बैठक संपन्न होगी।‌ वहीं मॉक नीलामी के लिए प्रसारकों के साथ बृहस्पतिवार को एक और बैठक होनी है। ऐसे में इस नीलामी को क्रिकेट के जो भी प्रशंसक लाइव देखना चाहते हैं। उनके सवालों के जवाब हम इस लेख में आगे देंगे।

कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

IPL- 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होना है। नीलामी का समय दोपहर 12:00 से निर्धारित किया गया है। इसका सजीव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा jio के ग्राहक इसकी लाइव स्ट्रीमिंग jio Cenema पर मुफ्त में देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त मिनी ऑक्शन से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए आप ‌हमारी वेबसाइट Cricinformer Hindi व हमारे यूट्यूब चैनल Cricinformer News पर भी विजिट कर सकते हैं।

IPL-2023 नीलामी के लिए किस टीम के पास कितना पैसा

मुंबई इंडियंस: 20.55 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स: 20.45 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स: 19.45 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स: 13.2 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जायंट: 23.35 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 8.75 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस: 19.25 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स: 7.05 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स: 32.2 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद: 42.25 करोड़ रुपये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय