IPL 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुके है। मैदान सज चुके हैं। IPL की सभी टीमों ने कमर कस ली है। खिलाड़ी बल्ले और गेंद से कहर बरपाने के लिए बेताब हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? IPL 2024, इन 3 कप्तानों के लिए बेहद ख़ास होने वाला है। जी हाँ, आज हम आपके लिए बहुत ही ख़ास रिपोर्ट लेकर आए हैं। आज हम आपको 1 नहीं, 2 नहीं बल्कि 3 ऐसे कप्तानों के बारें में बताने जा रहें हैं..जिनके लिए IPL 2024 बेहद ख़ास होने वाला है। क्योंकी, IPL 2024 में इन तीनों कप्तानों की होने वाली है..अग्नि परीक्षा..!!
कौन हैं वह 3 कप्तान? आइए एक-एक करके आपको बताते हैं..!!
- हार्दिक पंड्या (MI)
• हार्दिक पंड्या को लेकर फिलहाल काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है।
• हार्दिक पंड्या दो सीजन गुजरात टाइटंस के लिए खेलकर और कप्तानी करके वापसी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में लौट गए हैं।
• हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था।
• हालांकि इस बार हार्दिक पंड्या के आते ही MI ने अपने सबसे सफल कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया और हार्दिक पंड्या के हाथ में टीम की कमान सौंप दी।
• इस बात से फैंस ने MI की काफी आलोचना की।
• इसके अलावा..ड्रेसिंग रूम में भी कई खिलाड़ी इस फैसले से खुश नहीं थे।
• रिपोर्ट्स थी कि, हार्दिक पंड्या..कप्तानी करने की शर्त पर ही मुंबई इंडियंस में वापस लौटे।
• इस वक्त कोई भी चीज हार्दिक पंड्या के पक्ष में नहीं हैं।
• अब वह आगामी IPL 2024 में इतने प्रेशर के साथ कैसे पूरी टीम को संभालेंगे या कैसे कप्तानी करेंगे यह देखना काफी दिलचस्प होगा। - शुबमन गिल (GT)
• टीम इंडिया और गुजरात टाइटंस के स्टार ओपनर शुबमन गिल को हार्दिक पंड्या के जाने के बाद टीम का नया कप्तान चुना गया।
• 23 साल के शुबमन गिल पहली बार IPL में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
• पिछले दो सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने कमाल किया।
• पहले सीजन में तो हार्दिक पंड्या ने टीम को चैंपियन बनाया जबकि दूसरे सीजन में गुजरात टाइटंस रनर्स अप रही।
• अब फैंस और टीम मैनेजमेंट को शुबमन गिल से भी बतौर कप्तान काफी उम्मीदें होंगी।
• वहीं..शुबमन गिल को सीजन के दौरान यह भी देखना होगा कि वह अपने सीनियर खिलाड़ियों को कैसे मैनेज करेंगे।
• इसके अलावा शुबमन गिल को हार्दिक पंड्या जैसे स्टार ऑलराउंडर को रिप्लेस करने के लिए टीम में दो खिलाड़ियों की जरूरत होगी।
• इतना ही नहीं गेंदबाजी में शुबमन गिल को इंजर्ड मोहम्मद शामी का भी रिप्लेसमेंट देखना होगा।
• अब देखना बहुत दिलचस्प होगा कि..इन चुनौतियों के साथ शुबमन गिल कैसी कप्तानी करते हैं और टीम को कैसे संभालते हैं। - पैट कमिंस (SRH)
• ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस इस IPL में पहली बार कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
• पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में 20.75 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा था।
• पैट कमिंस को SRH ने सीजन शुरू होने से पहले अपना नया कप्तान भी घोषित किया।
• पिछले कुछ सीजन से सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन IPL में काफी खराब रहा है।
• पैट कमिंस पिछले 3 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के तीसरे कप्तान हैं।
• सनराइजर्स हैदराबाद को अपने इस सूरमा खिलाड़ी से काफी उम्मीदें हैं।
• दरअसल..पैट कमिंस ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जिताया है।
• पैट कमिंस के साममे तमाम चुनौतियां होने वाली हैं।
• पहली चुनौती..पैट कमिंस लोकल प्लेयर्स से कैसे बात करेंगे?
• दूसरी चुनौती..पैट कमिंस अपने साथ-साथ किन 3 विदेशी प्लेयर्स को खिलाएंगे।
• तीसरी चुनौती..पैट कमिंस कैसे लगातार फ्लॉप हो रही टीम को फर्श से अर्श पर पहुंचाएंगे।