Homeफीचर्ड'मैंने विराट कोहली से कप्तानी नहीं छीनी…', सौरव गांगुली ने विराट के...

संबंधित खबरें

‘मैंने विराट कोहली से कप्तानी नहीं छीनी…’, सौरव गांगुली ने विराट के दावे को नकारा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को कप्तानी छोडे़ हुए एक अरसा बीत चुका है। विराट कोहली ने आखिरी बार साल 2021 में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में भारतीय T20 टीम की अगुवाई की थी। उसके बाद उन्हें सफेद बाल क्रिकेट में टीम इंडिया की अगुवाई करने का मौका नहीं मिला था। विराट कोहली की कप्तानी छोड़ने को लेकर क्रिकेट फैंस में बहुत प्रकार के मिथ्य मौजूद हैं। BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली पर आरोप लगता आया है कि, उन्होंने विराट कोहली को एक दिवसीय प्रारूप की कप्तानी से बर्खास्त किया था।

सौरव गांगुली यानी दादा ने एक रियालिटी शो, दादागिरी अनलिमिटेड सीजन 10 में बातचीत करते हुए विराट कोहली की कप्तानी के प्रकरण पर सफाई दी है। उन्होंने कप्तानी छीने जाने के दावे का खंडन किया है। सौरभ गांगुली का कहना है कि, T20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली ने खुद T20 फॉर्मेट का नेतृत्व करने में असमर्थता जाहिर की थी, जिसके बाद सौरव गांगुली ने उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने का सुझाव दिया था, जिसके परिणाम स्वरुप विराट कोहली ने कुछ समय में तीनों प्रारूपों की कप्तानी छोड़ दी थी।

विराट कोहली से कप्तानी छीनने वाले प्रकरण पर सौरव गांगुली ने कहा कि,“मैंने विराट को कप्तानी से नहीं हटाया। मैंने उनसे कहा, यदि आप टी20 में नेतृत्व करने में रुचि नहीं रखते हैं, तो बेहतर होगा कि आप पूरी सफेद गेंद की कप्तानी से हट जाएं।”

बताते चलें कि,विराट कोहली साल 2017 में एमएस धोनी के द्वारा सफेद बाल क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने के बाद सीमित ओवर प्रारूप के कप्तान नियुक्त किए गए थे। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2017 की चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल, जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों के अंतर से हराया था, इसके अलावा 2019 के वनडे विश्व कप का सेमीफाइनल खेला था। जिसमें टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे।

अंततः विराट को साल 2021 में कप्तानी गंवानी पड़ी थी। सौरभ गांगुली भले ही यह दावा कर रहे हैं कि, उन्होंने विराट कोहली से कप्तानी को लेकर बात की थी। परंतु विराट ने कुछ महीने पहले यह दावा किया था कि, बतौर अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कप्तानी जारी रखने को लेकर उनसे किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय