Homeफीचर्डMS धोनी के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी, आरोपियों पर अदालत ने...

संबंधित खबरें

MS धोनी के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी, आरोपियों पर अदालत ने लिया संज्ञान, जानें पूरा मामला

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ 16 करोड रुपए की धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि उनके साथ यह धोखाधड़ी उनके पूर्व दो बिजनेस पार्टनर द्वारा की गई। इस मामले पर रांची की जिला अदालत में माही ने दोनो आरोपियों पर केस किया, जिसकी सुनवाई करते हुए अदालत ने मुख्य आरोपियों पर सामान जारी कर दिया है। आईए जानते हैं कौन है ये मुख्य आरोपी और क्या है मामला।

कौन हैं ये आरोपी और क्या है बयान

दरअसल, माही के दो पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर व सौम्या विश्वाश ने अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी नाम से साल 2017 में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय संस्था की शुरुआत करी, जिसमें धोनी के साथ एग्रीमेंट साइन किया गया। लेकिन इस एग्रीमेंट के मुताबिक लगभग 15 करोड़ रुपए का घोटाला देखने को मिला। जिसके चलते इन दोनो आरोपियों के खिलाफ धोनी ने करांची की जिला अदालत में केस कर दिया।

धोनी ने रद्द किया एग्रीमेंट और कार्वाही को दिया अंजाम

वहीं अगर इंडिया स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट की मानें तो इस एग्रीमेंट में माही को भुक्तान करना भी तय किया गया, लेकिन समझौते के मुताबिक धोनी को भुक्तान नहीं किया गया। इस एग्रीमेंट की शर्तों का जब उल्लंघन किया गया तो धोनी ने आरका स्पोर्ट्स को दिए गए सहमती पत्र को 15 अगस्त 2021 को रद्द कर दिया। फिर धोनी ने अपने इन दोनों पार्टनरो के खिलाफ अक्टूबर 2023 में IPC की धारा 406(आपराधिक विश्वासघात) और 420(धोखाधड़ी) के तहत कार्वाही कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय