HomeIPL 2024IPL 2024 का पहला मुकाबला CSK vs RCB के बीच जिस मैदान...

संबंधित खबरें

IPL 2024 का पहला मुकाबला CSK vs RCB के बीच जिस मैदान पर होगा, देखें उस स्टेडियम के ऑकडे किसके पक्ष में रहेंगे

IPL 2024 का आगाज होने में मात्र चंद घंटो का समय बचा है, कुछ समय बाद आप चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में CSK और RCB के बीच IPL 2024 का पहला मुकाबला होता देख पाएंगे, जो कल यानी 22 मार्च को शाम 8 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले सहित IPL के सभी मैचो का लाइव प्रसारण आप अपने मोबाइल फोन या टीवी पर जियो सिनेमा या स्टार स्पोर्ट्स नामक चैनल पर जाकर देख सकते हैं। आइये बात कर लेते हैं इस मैदान के बारे में कि क्या कहते हैं इसके ऑकड़े?

इस मैदान पर CSK की रहेगी मजबूती!

चेन्नई का एम चिदम्बरम स्टेडियम CSK टीम का गढ़ है, जिसमें कल RCB से इस प्रीमयर लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा। एम.एस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स अपने गढ़ में काफी मजबूती के साथ प्रदर्शन कर विपक्षी टीम को पछाड़ सकती है, जबकि इसी सरजमीं पर चेन्नई द्वारा खेले गए पिछले कुछ मुकाबलों के ऑकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पाएंगे कि चेन्नई हमेशा इस मैदान पर मजबूती के साथ अपना कॉरवा दिखाती आई है।

स्पिनर के लिए मददगार होगी पिच

इस पिच पर कई दिनों के अंतराल के बाद IPL का पहला मुकाबला खेला जाएगा, यहां सबसे खास बात यहि है कि ये पिच विल्कुल फ्रेश मिलेगी। इस पिच को लेकर मिली एक जानकारी के मुताबिक गेंदबाज और बल्लेबाजों को काफी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। वहीं एम. चिदम्बरम स्टेडियम की ये पिच स्पिनर के लिए खास इसलिए है क्योंकि इस मैदान पर गेंद आसानी से घूम जाती है इसलिए बल्लेबाजों को स्पिनर की गेंद का सामना काफी चुनौती पूर्ण तरीके से करना रहेगा। इसलिए जिस टीम के स्पिनर शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे वहीं टीम जीत पाएगी!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय