Homeफीचर्डइंग्लैंड के इस दिग्गज क्रिकेटर के पीछे पड़े फैंस, 'बोले- SRH के...

संबंधित खबरें

इंग्लैंड के इस दिग्गज क्रिकेटर के पीछे पड़े फैंस, ‘बोले- SRH के साथ हो रहा IPL इतिहास का सबसे बड़ा फ्रॉड’

IPL 2023 के पॉइंट टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस समय सबसे नीचे है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक इस टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ही मुकाबले में उसे शर्मनाक तरीके से हार का सामना करना पड़ा है। एडम मार्करम की अगुवाई वाली SRH ने अपने स्क्वॉड में कई खतरनाक खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिसमें इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक का नाम भी शामिल है। पिछले वर्ष 23 दिसंबर को हुए मिनी ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ों रुपए की मोटी रकम खर्च कर हैरी ब्रूक को अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के दम पर हैरी ब्रूक ने SRH में जगह जरूर बनाई, परंतु अभी तक खेले गए दोनों मुकाबले में वे बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। जिस कारण वह प्रशंसकों के रडार पर हैं। सोशल मीडिया पर क्रिकेट के प्रशंसक हैरी ब्रूक को इंडियन प्रीमियर लीग का सबसे बड़ा फ्रॉड बता रहे हैं।

IPL 2023 में हैरी ब्रूक का प्रदर्शन

हैरी ब्रूक ने पिछले कुछ महीनों में इंग्लैंड के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ टेस्ट बल्कि सफेद बाल क्रिकेट में अच्छी स्ट्राइक रेट से रन बनाकर विश्व क्रिकेट का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। जिसके बाद SRH ने 13.25 करोड़ रूपए में उन्हें खरीदा।परंतु SRH के दोनों शुरुआती मैचों में हैरी ब्रूक महज 8 की औसत और 64 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 16 रन बना पाए हैं।

स्पिन के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी न कर पाने के कारण भी प्रशंसक हैरी ब्रूक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में हैरी ब्रूक SRH के लिए कितना अधिक कारगर साबित होते हैं। ‌

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय