Homeफीचर्डपहले धोनी 20 मिनट में तैयार हो जाते थे, अब लगता है...

संबंधित खबरें

पहले धोनी 20 मिनट में तैयार हो जाते थे, अब लगता है 1 घंटा, माही ने खुद बताया रीजन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की एक लंबी फेहरिस्त है। उन्होंने बतौर कप्तान टीम इंडिया के लिए ICC की तीन बड़ी ट्राफियां जीती हैं। ऐसे में आज जब वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं तब भी उनके फैंस उनके विषय में हर छोटी-बड़ी बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। पिछले कुछ दिनों में आपने महेंद्र सिंह धोनी के लुक में हुए एक बड़े बदलाव को जरूर देखा होगा। दरअसल माही एक बार फिर से बड़े बालों में नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर युवा प्लेयर जब टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था,तो वह अपने हेयर स्टाइल के लिए भी जाने जाते थे।

वह बड़े बालों के साथ लंबे-लंबे छक्के-चौके लगाते थे। माही का यह अंदाज देखकर क्रिकेट के फैंस पर उनकी दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही थी। एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के उनके पुराने अंदाज में लौटने पर उनके क्रिकेट फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक से अपने बाल फिर से क्यों बढ़ाएं हैं? यह लोगों के बीच एक बड़ा सवाल था, जिसका जवाब अब खुद कैप्टन कूल ने दे दिया है।

एक एडवर्टाइजमेंट कार्यक्रम के दौरान एम एस धोनी ने कहा कि,”इस हेयरस्टाइल को बनाए रखना बहुत मुश्किल है। पहले मैं 20 मिनट में तैयार हो जाता था, अब 1 घंटा 5 मिनट या 10 मिनट लगता है। मैं ऐसा इसलिए कर रहा हूं,क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे पसंद कर रहे हैं, लेकिन किसी दिन मैं जागूंगा और फैसला करूंगा कि अब बहुत हो गया, मैं इसे कम कर दूंगा।”

बताते चलें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 का T20 विश्व कप जीतने के बाद अपने हेयर स्टाइल में बदलाव करते हुए उसे छोटा कर दिया था। उसके बाद से एमएस धोनी अपने पुराने क्लासिक लुक में कभी नहीं लौटे हैं। हालांकि, अभी उन्होंने अपने बालों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। ऐसे में एम एस धोनी के फैंस को यह उम्मीद है कि, कैप्टन कूल IPL 2024 में बड़े बालों के साथ धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। यानी की करियर की शुरुआत और अंत दोनों वह अपने बड़े बालों के साथ करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय