HomeIPL 2024डिविलियर्स ने DC की रणनीति पर उठाया सवाल, बोले-'इस मैच विनर को...

संबंधित खबरें

डिविलियर्स ने DC की रणनीति पर उठाया सवाल, बोले-‘इस मैच विनर को रिलीज करके पछताएगी टीम’

IPL 2024 के लिए मिनी ऑक्शन समाप्त हो चुका है। इस लीग में हिस्सा लेने के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपने टीम का चुनाव करते हुए अपने-अपने खेमे को मजबूत कर चुकी हैं। इसी क्रम में दिल्ली कैपिटल्स ने भी हैरी ब्रूक, कुमार कुशाग्र और जाय रिचर्डसन जैसे खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल किया है। ऐसा करने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स को लगता है कि, दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने फिलसाल्ट को रिलीज करके और दोबारा ऑक्शन के दौरान उन्हें नजरअंदाज करके बड़ी गलती की है।

दिल्ली कैपिटल्स के दृष्टिकोण पर एक प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हुए एबी डी विलियर्स ने कहा,”IPL नीलामी की योजना महीनों पहले बनाई गई है। मैं एक तरह से सहमत हूं। फिल साल्ट, मैं बिल्कुल उसे खेलते हुए देखना अच्छा लगता है। वह SA20 टूर्नामेंट में सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक है। मैंने साल्ट को प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए बहुत सारे रन बनाते देखा है।”

एबी डीविलियर्स ने आगे कहा कि”हां, हो सकता है कि वे उसे न खरीदने या दिल्ली कैपिटल्स के लिए उसे बनाए रखने में असफल होने से चूक गए हों। वह पिछले साल ज्यादा नहीं खेला था और हो सकता है कि, उसने कुछ प्रबंधन को निराश किया हो। लेकिन, वह एक शानदार खिलाड़ी है और उसे वहां न देखना शर्म की बात नहीं है।”

बताते चलें कि,फिल साल्ट ने IPL 2023 सीज़न के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिए 9 मैचों में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने 163.91 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 218 रन बनाकर अपने विस्फोटक बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया था, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। इसके बावजूद अप्रत्याशित रूप से IPL 2024 की नीलामी में साल्ट अनसोल्ड रह गए। फिल साल्ट ने इंग्लैंड के लिए 20 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 165.56 की स्ट्राइक रेट से 601 रन बनाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय