Homeबड़ी खबरेंIPL 2024 Auction की तारीख और जगह हुई तय, इस बार INDIA...

संबंधित खबरें

IPL 2024 Auction की तारीख और जगह हुई तय, इस बार INDIA में नहीं बल्कि इस जगह होगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2024 से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आई है। हम सभी जानते हैं कि वर्ल्ड कप 2023 का खुमार खत्म होने के कुछ महीनों के बाद क्रिकेट फैंस पर IPL का बुखार चढ़ेगा। IPL के बुखार को बरक़रार रखने के लिए BCCI ने अभी से कमर कस ली है। दरअसल, IPL 2024 से जुड़ी बड़ी अपडेट यह निकल कर सामने आ रही है कि इस बार जो ऑक्शन होने वाला है।वह भारत में नहीं होगा। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से यह समझने का प्रयास करते हैं कि IPL 2024 आक्शन कब और किस जगह कराया जाएगा?

कहाँ होगा IPL 2024 Auction?

IPL 2024 Auction इस बार दुबई में होगा।यह 18-19 दिसंबर 2023 को सम्पन्न कराया जाएगा। जिसके लिए ट्रेड विंडो ओपन कर दी गयी है।‘ट्रेड विंडो’ का मतलब है कि IPL में प्रतिभाग करने वाली टीमें आपस में एक दूसरे से बात करके खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती हैं। हालांकि इसके लिए खिलाड़ियों की रजामंदी भी ज़रूरी है।आपको बता दें, BCCI ने IPL की सभी दस टीमों को 15 नवंबर तक रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट घोषित करने का निर्देश दिया है। इसके बाद 19 दिसंबर को IPL 2024 Auction दुबई में आयोजित किया जाएगा।

IPL 2024 के लिए प्रत्येक टीम के पास 100 करोड़ रुपये का पर्स होगा, जो पिछले सीजन के 95 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये ज्यादा है। प्रत्येक टीम को नीलामी के दिन कितना खर्च करना है, यह 2023 की नीलामी से उनके खर्च न किए गए पर्स के अलावा, उनके द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों के मूल्य पर निर्भर करेगा। हालांकि, वर्तमान में पंजाब किंग्स के पास पर्स में सबसे ज्यादा पैसे बचे हुए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के पास पर्स में सबसे कम पैसे बचे हैं। हर चार साल में एक बार होने वाले दो दिन की मेगा ऑक्शन की तुलना में मिनी ऑक्शन में सबसे मंहगी बोली लगाई जाती है।

अब आइए आपको बताते हैं कि किस टीम के पास इस वक़्त पर्स में कितने पैसे बचे हैं-

• पंजाब किंग्स- INR 12.20 करोड़
• सनराइजर्स हैदराबाद- INR 6.55 करोड़
• गुजरात टाइटंस- INR 4.45 करोड़
• दिल्ली कैपिटल्स- INR 4.45 करोड़
• लखनऊ सुपर जाइंट्स- INR 3.55 करोड़
• राजस्थान रॉयल्स- INR 3.35 करोड़
• रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- INR 1.175 करोड़
• कोलकाता नाइट राइडर्स- INR 1.65 करोड़
• चेन्नई सुपर किंग्स- INR 1.5 करोड़
• मुंबई इंडियंस- INR 0.05 करोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय