HomeUncategorizedIPL 2024 के लिए इस खिलाड़ी पर होगी करोड़ो का बारिश, CSK...

संबंधित खबरें

IPL 2024 के लिए इस खिलाड़ी पर होगी करोड़ो का बारिश, CSK ,RCB और MI किसी भी कीमत पर…..

रविवार को IPL 2024 के लिए रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची इण्डियन प्रीमीयर लीग के पास पहुच गई है। सभी 10 टीमों ने कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया है,जबकि 90 से अधिक खिलाड़ी रिलीज कर दिए गए हैं। IPL 2024 के लिए ऑक्शन 19 दिसम्बर को दुबई में होना है। जो सभी फ्रेंचाइजी टीमों के पास अपने स्कॉवयड को मजबूती देने का आखिरी मौका है। ऐसे में सभी फेंचाइजियों की निगाहें उन स्टार खिलाड़ियों पर हैं,जो स्वतंत्र हैं और अभी तक किसी भी IPL टीम का हिस्सा नही हैं।

आज हम एक ऐसे खिलाड़ी की बात करने जा रहे हैं,जिसे रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इण्डियंस,एम एस धोनी की सीएसके और विराट कोहली की आरसीबी समेत अन्य फ्रेंचाइजियां किसी भी कीमत पर खरीदने का प्रयास करेंगी। वह खिलाड़ी कोई और नहीं भारतीय टीम से दो ICC ट्रॉफी छीनने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ट्रेविस हेड हैं। जिन्होने पहले जून के महीने में खेले गए ICC टेस्ट चैपिंयनशिप के फाइनल में 174 गेंदो पर 163 रन बनाकर भारत को खिताब जीतने से रोक दिया था।

CRIC Informer

वहीं दूसरी बार ट्रेविस हेड ने टीम इंडिया को एक ऐसा घाव दिया है कि,जिसे भरने में कई दशक लगने वाले हैं। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में ट्रेविस हेड ने 120 गेंदो का सामना करते हुए 137 रन बनाकर ट्रॉफी छीन ली थी। ट्रेविस हेड कमाल के गेंदबाज,बल्लेबाज और फील्डर हैं,लिहाजा उनके ऊपर इस सीजन के लिए करोड़ो की बोली लगाने वाली है।

विभिन्न मीडिया रिपोट्स में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि,ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को अपने स्कॉवड का हिस्सा बनाने के लिए ऑक्शन के दौरान सीएसके,आरसीबी और मुंबई इंडियंस में टकरार हो सकता है। क्योंकि हेड को भारत की परिस्थितियां सूट करती हैं,उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में 6 मैच खेले थे, इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक के साथ कुल 329 रन निकले थे। जो ऑस्ट्रेलिया के विश्वविजेता बनने का एक महत्वपूर्ण कारण बना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय