Homeफीचर्ड'रसेल नॉन स्ट्राइक एंड पर आइए.. मैं गेम फिनिश करूंगा….,'रिंकू सिंह का...

संबंधित खबरें

‘रसेल नॉन स्ट्राइक एंड पर आइए.. मैं गेम फिनिश करूंगा….,’रिंकू सिंह का आत्मविश्वास देख चौंक उठे पूर्व दिग्गज

IPL 2023 के समापन के बाद जब इस सीजन की सबसे बड़ी उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। तो उसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह के एक फिनीशर के रूप में उभरकर सामने आने को प्रमुख उपलब्धि माना जाएगा। भले ही रिंकू सिंह को अभी भारतीय टीम में पदार्पण करने का मौका नहीं मिला है। परंतु उन्होंने इस सीजन जिस प्रकार से बल्लेबाजी की है। उससे BCCI को टीम चयन के लिए फिनिशर की भूमिका के लिए एक उपयुक्त विकल्प जरूर मिल गया है।रिंकू सिंह ने इस सीजन अपनी टीम के लिए बतौर फिनिशर कमाल का प्रदर्शन किया है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम पांच गेंदो पर पांच छक्के जड़कर मैच को फिनिश करने का मामला हो या फिर पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में आखिरी गेंद पर चौका जड़कर जीत को अपनी झोली में डालना रहा हो। वह प्रत्येक मौके पर अपने आप को साबित कर रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने रिंकू सिंह की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। मोहम्मद कैफ ने रिंकू सिंह को अत्याधिक आत्मविश्वास वाला खिलाड़ी बताया है।

मोहम्मद कैफ का बयान

पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद स्टार स्पोर्ट से बातचीत में मोहम्मद कैफ ने कहा कि, “रिंकू सिंह को इस जीत का श्रेय दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने जिस तरीके से पांचवीं गेंद पर आंद्रे रसैल जैसे बल्लेबाज को स्ट्राइक रोटेट करने के लिए कहा।वह काबिले तारीफ है। रिंकू सिंह जैसा अनकैप्ड खिलाड़ी जिसे एक भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने का अनुभव नहीं है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक आंद्रे रसेल को नान स्ट्राइक ऐंड पर आने के लिए कहता है। यह दर्शाता है कि रिंकू सिंह के भीतर कितना आत्मविश्वास है।उसे अपने गेम पर कितना भरोसा है।”

इस दौरान मोहम्मद कैफ के अलावा पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी रिंकू सिंह की तारीफ की। हरभजन सिंह ने कहा कि, “कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली यह जीत काफी आत्मविश्वास प्रदान करेगी। क्योंकि स्टार बल्लेबाज आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने इस मैच को फिनिश किया है। आंद्रे रसेल का फॉर्म में वापस आना KKR के लिए एक सुखद खबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय