Homeफीचर्डBreaking News: नए फॉर्मेट में हो सकता है Asia Cup 2025..जानिए क्यों..?

संबंधित खबरें

Breaking News: नए फॉर्मेट में हो सकता है Asia Cup 2025..जानिए क्यों..?

2025 में नए फॉर्मेट में होगी ASIA CUP की जंग नया होगा देश नई होगी उमंग जी हाँ एशिया कप 2025 से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आई है और वह बड़ी खबर यह है कि एशिया कप 2025 का फॉर्मेट बदल जाएगा। आखिर क्यों बदला जा रहा है एशिया कप 2025 का फॉर्मेट? जानने के लिए देखिए हमारी यह रिपोर्ट।

साल 2025 में होने वाले एशिया कप को लेकर 1 नहीं बल्कि 2 बड़ी अपडेट सामने आ गयी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एशिया कप 2025 ODI में नहीं बल्कि T-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इससे पहले साल 2016 और साल 2022 में एशिया कप को T-20 फॉर्मेट में खेला गया था।

दरअसल हम आपको बता दें पिछला एशिया कप यानी एशिया कप 2023 जो था वह ODI फॉर्मेट में इस लिए खेला गया था क्योंकी 2023 में एशिया कप के तुरंत बाद ICC ODI World Cup होना था।

इसी वजह से अब माना जा रहा है कि 2026 में होने वाले T-20 World Cup की तैयारियों के लिए एशिया कप 2025 को T-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
क्यों बदल सकता है Asia Cup 2025 का फॉर्मेट?
• T-20 World Cup 2026 के मद्देनज़र ACC बदल सकती है Asia Cup 2025 का फॉर्मेट
• ACC की इंडोनेशिया के बाली शहर में 2 दिन की वार्षिक मीटिंग होनी है इस मीटिंग में ही Asia Cup 2025 का फॉर्मेट बदलने का फैसला लिया जा सकता है
• Asia Cup 2025 की मेजबानी की रेस में ओमान और UAE सबसे आगे चल रहे
• Asia Cup 2025 अगर UAE में आयोजित होता है तो UAE इसकी 5वीं बार मेजबानी करेगा
• Asia Cup 2025 का आयोजन वहीं अगर ओमान में हुआ तो यह पहली बार होगा जब एशिया कप ओमान में खेला जाएगा

आपको तो याद ही होगा कि Asia Cup 2023 का आयोजन पहले पाकिस्तान में होना था लेकिन आखिरी समय में BCCI ने सुरक्षा कारणों के चलते टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था जिसके बाद Asia Cup 2023 को हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका और पाकिस्तान में खेला गया था इस एशिया कप के फाइनल में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर 8वीं बार खिताब जीता था। भारत ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 15.2 ओवर में महज 50 रनों पर सिमट गई थी। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने महज 6.1 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया था।

आपको बता दें टीम इंडिया सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने वाली टीम है। टीम इंडिया ने अब तक रिकॉर्ड 8 बार इस टूर्नामेंट को जीता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप का खिताब 2025 में जीत पाती है या नहीं

वैसे एशिया कप 2025 अगर T-20 फॉर्मेट में होगा तो कौन होना चाहिए कप्तान? रोहित शर्मा या सूर्यकुमार यादव?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय