Homeफैंटेसी वेबसाइटBCCI Net Worth: BCCI के पास कुल कितना पैसा है? वह CA...

संबंधित खबरें

BCCI Net Worth: BCCI के पास कुल कितना पैसा है? वह CA और ECB जैसे क्रिकेट बोर्ड से कितना आगे हैं?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया का सबसे धनवान क्रिकेट बोर्ड है। BCCI अपने क्रिकेट आयोजनों के चलते मोटी कमाई करता है। BCCI के पास सबसे बड़ा फैन बेस है। जिसके चलते भारत जिस क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेता है,उसमें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को भी भारी मुनाफा होता है। यही कारण है कि, विश्व क्रिकेट में BCCI की तूती बोलती है। परंतु क्या आपको पता है कि,भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की कुल संपत्ति कितनी है? आइए अपने इस आर्टिकल के माध्यम से जानने का प्रयास करते हैं।

एक रिपोर्ट में BCCI की अकल्पनीय नेट वर्थ का खुलासा हुआ है। जिसमें यह बताया गया है कि, BCCI का नेट वर्थ दूसरे सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड ऑस्ट्रेलिया से कितना गुना अधिक है। दरअसल वर्तमान में BCCI की कुल संपत्ति 18,760 करोड़ रुपये है, जोकि दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट बोर्ड ऑस्ट्रेलिया के 658 करोड़ रुपये से 28 गुना अधिक है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की भारी वित्तीय वृद्धि में IPL और WPL ने महत्वपूर्ण रोल निभाया है। नवंबर 2023 तक, BCCI की कुल संपत्ति 2.25 बिलियन अमेरिकी डॉलर बताई गई थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 658 करोड़ रुपये (लगभग 78 मिलियन डॉलर) की कुल संपत्ति के साथ BCCI से काफी पीछे है। बिग बैश लीग (BBL) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की वित्तीय सफलता में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता है, BBL जो भारत में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित लीग माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB), $59 मिलियन की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है।

आपको बता दें कि, भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह प्रशंसकों के बीच एक जुनून के जैसा है। इसलिए टीम इंडिया या टीम इंडिया के खिलाड़ी जहां भी खेलते हैं,उन्हें भारतीय फैंस द्वारा भर भर के प्यार मिलता है। सबसे अधिक दर्शक होने के चलते BCCI को विज्ञापन खोजने में मदद मिलती है, जो उसकी अर्थव्यवस्था का मुख्य स्तंभ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय