HomeWPLWPL 2024 का ऑक्शन आज, जाने किस टीम के पर्स में कितने...

संबंधित खबरें

WPL 2024 का ऑक्शन आज, जाने किस टीम के पर्स में कितने पैसे?

WPL के दूसरे संस्करण को लेकर रोमांच बढ़ चुका है। पिछले सीजन की अपार सफलता के बाद दूसरे संस्करण के लिए आज इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली सभी 5 टीमें में महिला खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए तैयार है। 9 दिसंबर 2023 यानी आज के दिन दोपहर 3:00 बजे से मुंबई में यह ऑक्शन होने वाला है।आइए उससे पहले लिए यह जानने का प्रयास करते हैं कि, किसी फ्रेंचाइजी टीम के पर्स सबसे अधिक पैसे हैं। यानी कि कौन सी फ्रेंचाइजी सबसे अधिक डिमांड वाले क्रिकेटर को अपनी टीम का हिस्सा बना पाएगी।

WPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स,गुजरात जायंट्स,मुंबई इंडियंस,रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स की टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। जिनके बीच पिछला सीजन खेला गया था। मतलब की टीमों को लेकर किसी भी तरीके का इजाफा नहीं हुआ है। WPL में किसी भी टीम के पास अधिकतम 18 प्लेयर्स रखने का विकल्प मौजूद है। यानी की सीमित संख्या में ही महिला खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है।इस ऑक्शन में अधिकतम 30 खिलाड़ी सोल्ड हो सकते हैं।

ऑक्शन के लिए विमेंस प्रीमियर लीग में सबसे अधिक पैसा गुजरात जायंट्स के पास है। वह अधिकतम 10 खिलाड़ियों को खरीद सकते हैं। दूसरे नंबर पर सबसे अधिक पैसे यूपी वॉरियर्स के पास है। ये टीम अधिकतम 5 खिलाड़ियों को खरीद सकती है। तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (7 खिलाड़ियों की जगह खाली), चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स (तीन खिलाड़ियों के लिए जगह उपलब्ध) और पांचवें तथा अंतिम नंबर पर पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस की टीम है। जो पांच खिलाड़ियों पर बोली लगाकर अपना हिस्सा बना सकती है।

WPL 2024 के ऑक्शन में हिस्सा लेने जा रही 5 फ्रेंचाइजियों के पर्स और खिलाड़ियों की स्थिति:-

1.गुजरात जायंट्स:-

कुल प्लेयर्स: 8
विदेशी प्लेयर्स: 3
पर्स बैलेंस: 5 करोड़, 95 लाख

2.यूपी वारियर्स:-

कुल प्लेयर्स: 13
विदेशी प्लेयर्स: 5
पर्स बैलेंस: 4 करोड़

3.रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:-

कुल प्लेयर्स: 11
विदेशी प्लेयर्स: 3
पर्स बैलेंस: 3 करोड़ 35 लाख

4.दिल्ली कैपिटल्स:-

कुल प्लेयर्स: 15
विदेशी प्लेयर्स: 5
पर्स बैलेंस: 2 करोड़ 25 लाख

5.मुंबई इंडियंस:-

कुल प्लेयर्स: 13
विदेशी प्लेयर्स: 5
पर्स बैलेंस: 2 करोड़ 10 लाख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय