Homeफीचर्डAkash Chopra ने बताया कौन था और है...MS DHONI का एकलौता प्रतिद्वंद्वी...

संबंधित खबरें

Akash Chopra ने बताया कौन था और है…MS DHONI का एकलौता प्रतिद्वंद्वी…

MS DHONI का प्रतिद्वंद्वी सिर्फ 1 था और वो…(MS Dhoni की 4-5 फोटो बीट पर)
23 दिसंबर 2004 और मैदान पर पहली बार इंडियन जर्सी पहन कर आए The Man, The Myth, The Legend महेंद्र सिंह धोनी।

पहले ही मैच में रन आउट और उसके बाद भी कोई ख़ास परफॉरमेंस न दे पाने की वजह से एम.एस धोनी की जगह खतरे में थी। क्योंकी जब वो टीम इंडिया में आए थे तो उस दौरान उनके प्रतिद्वंदी के तौर पर दिनेश कार्तिक पहले से ही मौजूद थे। लेकिन किस्मत के धनी, धोनी को लगातार मौके मिले वहीं दिनेश कार्तिक टीम से दूर होते गए और उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पाए।

वैसे आज, हम आपको यह किस्सा इस लिए सुना रहें है क्योंकी अब 19 साल के बाद पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक से जुड़ा एक बहुत दिलचस्प किस्सा अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें आकाश चोपड़ा ने बताया है कि कैसे एम एस धोनी विश्व क्रिकेट के सबसे महान कप्तान और खिलाड़ी में से एक बने।

दरअसल, जो वीडियो आकोश चोपड़ा ने शेयर किया उसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के बारें में बात करते हुए कहा, “साल 2004 का India A का जिम्बाब्वे और केन्या का दौरा, धोनी उस दौरे पर रिजर्व कीपर के तौर पर गए थे। दिनेश कार्तिक बतौर विकेटकीपर हैं जो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। धोनी नेट पर दिनेश कार्तिक को गेंदबाजी करा रहे होते हैं। तब मैं माही से कहता हूं कि, आप गेंदबाजी क्यों कर रहे हो, वो आपके प्रतिद्वंदी हैं। अगर वो अच्छा करते रहेंगे तो आप को मौका नहीं मिलेगा। वैसे भी आप तो बॉलर हैं नहीं, आपको तो विकेटकीपिंग और बैटिंग करनी चाहिए। जाकर बैटिंग करो विकेटकीपिंग करो, तब धोनी ने कहा, मुझे मत रोकिए, मुझे बॉलिंग करनी है, आपको भी बैटिंग करनी है तो कर लिजिए, लेकिन मैं गेंदबाजी करना चाहता हूं।”

आकाश चोपड़ा ने फिर आगे कहा, “अब जब पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे उस घटना का मतलब समझ में आता है। धोनी वहां किसी से कंपटीशन नहीं कर रहे थे और ना ही दिनेश कार्तिक से, धोनी का कंपटीशन सिर्फ उन्हीं से था। यही कारण है कि आज धोनी दुनिया के महान क्रिकेटर में से हैं। वो जहां पहुंचे हैं वो अपनी वजह से पहुंचे हैं।”

वैसे सच ही तो है क्योंकी महेंद्र सिंह धोनी ने इसके बाद कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्हें साल 2007 में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया और उसी साल उन्होंने भारत को T-20 वर्ल्ड कप विजेता बनाया। इसके बाद 2011 में एम एस धोनी ने भारत को विश्व विजेता बनाया। और फिर 2013 में भारत को चैंपियंस ट्राफी जिताकर महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकलौते ऐसे कप्तान बने जिसने अपनी टीम को सभी ICC ट्राफी जिताई हो।

बता दें कि साल 2019 में एम एस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। वहीं, दूसरी ओर दिनेश कार्तिक इस समय क्रिकेट खेल रहे हैं। आखिरी बार कार्तिक भारत के लिए साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ T-20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए नजर आए थे। और IPL में वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय