Homeफीचर्डDhoni के एक बड़े फैन ने कर दी ऐसी हरकत जिसे देख...

संबंधित खबरें

Dhoni के एक बड़े फैन ने कर दी ऐसी हरकत जिसे देख चौंक जाएंगे आप, शादी के कार्ड पर जर्सी नंबर-7…..

भारतीय टीम को दो-दो बार वर्ल्ड कप जीतने का गौरव दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में संपन्न हुए IPL 2023 में महेंद्र सिंह धोनी का दीदार करने के लिए किस कदर प्रशंसक स्टेडियम पहुंच रहे थे। वह देखने लायक था। कई बार तो महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का काफिला रास्ते से गुजरते वक्त प्रशंसकों की भारी संख्या के चलते असुविधा भी हुई। इन सबके बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक और जबरा फैन निकल कर सामने आया है। जिसने दीवानगी की सभी हदों को पार कर दिया है। दरअसल, इस प्रशंसक ने अपनी शादी के कार्ड पर महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर छपवा लिया है। इस दौरान प्रशंसक ने कैप्टन कूल का जर्सी नंबर भी लिखवाया है। सामान्य कार्ड से अलग होने के कारण अब यह शादी कार्ड सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

कौन है ये प्रशंसक?

महेंद्र सिंह धोनी का यह प्रशंसक छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। जिनका नाम दीपक पटेल है। दीपक पटेल भी क्रिकेट खेलते हैं और वह महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक पटेल ने यह खुलासा किया है कि वह अपनी गांव की टीम का नेतृत्व करते हैं और उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को देखकर क्रिकेट की काफी बारीकियां सीखी है। दीपक पटेल ने अपने कार्ड पर महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर भी छपवाया है। इसके अलावा उन्होंने MSD के जर्सी नंबर से मेलजोल कराते हुए 7 जून को अपने विवाह की तारीख भी तय की है।

सीएसके को बनाया चैंपियन

आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी ने घुटने के चोट के बावजूद IPL का यह सीजन खेला था। इस दौरान वह अपनी चोट के चलते केवल निचले क्रम में ही बल्लेबाजी करने के लिए आए। परंतु फिर भी उन्होंने अपनी दमदार कप्तानी के बल पर चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब दिला दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने अभी हाल ही में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपने घुटने की सर्जरी करवाई है। इसके अलावा IPL की समाप्ति के बाद संन्यास की अटकलों को लेकर उनका एक बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा था कि, शरीर ने साथ दिया तो वह IPL 2024 में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय