शुक्रवार को IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को उनके पद से हटा दिया। उनके स्थान पर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान बनाया है। हार्दिक पांड्या पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं थे। वह गुजरात टाइटंस की अगुवाई कर रहे थे, जिसमें उन्होंने पिछले दो सीजन में अपनी टीम को फाइनल तक का सफर तय कराया था। एक बार उन्होंने खिताब पर भी कब्जा जमाया। परंतु पिछले दिनों वह हैरतअंगेज ढंग से ओपन ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि, हार्दिक, रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद मुंबई इंडियंस का कप्तान बन सकते हैं।
परन्तु मुंबई इंडियंस ने सभी को चौंकाते हुए हार्दिक पांड्या को इसी साल अपना कप्तान चुन लिया है। हार्दिक पांड्या के कप्तान बनाए जाने पर मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े धुरंधरों में शामिल जसप्रीत बुमराह और सूर्य कुमार यादव के कप्तान बनने की उम्मीदें फिलहाल के लिए अभी समाप्त हो गई हैं।
मौजूदा समय में भारतीय T20 टीम की अगुवाई करने वाले सूर्य कुमार यादव फ्रेंचाइजी के द्वारा कप्तानी के लिए नजरअंदाज किए जाने पर एक क्रिप्टिक पोस्ट कर अपनी नाराजगी जताई है। SKY ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए दिल टूटने वाला इमोजी पोस्ट किया है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि, मुंबई इंडियंस का यह फैसला उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।
💔
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) December 16, 2023
दरअसल मुंबई इंडियंस में इस समय सब कुछ ठीक चल रहा है, यह कह पाना थोड़ा सा मुश्किल है,क्योंकि पिछले दिनों हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी नाराज बताए जा रहे थे। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट कर अपनी नाराजगी जताई थी। रोहित शर्मा के टीम में रहते हुए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया जाना MI के फैंस को भी पसंद नहीं आया है। क्रिकेट फैंस के द्वारा मुंबई इंडियंस की जर्सी को जलाए जाने का भी प्रकरण सामने आया है। इसके अलावा कई और क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया के जरिए मुंबई इंडियंस से दूर होने का ऐलान कर चुके हैं।
ONE FAMILY is no more. #JaspritBumrah #SuryakumarYadav pic.twitter.com/ZAMTw7cv4P
— Utsav 💔 (@utsav__45) December 16, 2023