Homeफीचर्डवैलेंटाइन डे पर जाने सभी स्टार क्रिकेटरों की विवाह के बंधन में...

संबंधित खबरें

वैलेंटाइन डे पर जाने सभी स्टार क्रिकेटरों की विवाह के बंधन में कैसे बंधी प्रेम कहानी

आज 14 फरवरी को मनाया जानें वाला वैलेंटाइन डे, हर वर्ष इसी तिथि को विश्वभर में मनाया जाता है। इस अवसर पर हम जानेंगे भारतीय क्रिकेट टीम के सभी स्टार खिलाड़ियों की लव स्टोरी के बारे में और साथ ही यह भी जानेंगे कि इनकी लव स्टोरी की शुरूआत कब, कहां और कैसे हुई और इनकी प्रेम कहानी शादी के बंधन में कब और कैसे बंधी।

भारत के स्टार खिलाड़ियों की प्रेम गाथा जानने से पहले हम नजर उस तरफ दौड़ा लेते हैं, जहां से वैलैंटाइन-डे की शुरूआत हुई थी। दरअसल, सेंट पादरी दुनिया में प्यार-मोहब्बत को बढ़ावा देना चाहते थे, लेकिन रोमन राजा क्लॉडियस को यह विल्कुल पसंद नहीं था, उनका मानना था कि प्यार-मोहब्बत या शादी-विवाह से पुरुषों की शक्ति क्षीण होती है, जिसके चलते क्लॉडियस ने अपने राज्य के सभी अधिकारी और सैनिकों की शादी पर प्रतिबंध लगा दिया था, जब इस बात का पता सेंट वैलेंटाइन (पादरी) को चला, तो इन्होंने राजा की इस नीति का पुरजोर विरोध किया और कई सैनिकों व अधिकारियों की शादी करा दी, जब इस बात का पता राजा को चला तो राजा ने सेंट वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 को फांसी पर चढ़वा दिया। यहां सेंट वैलेंटाइन का भले ही अंत हो गया हो लेकिन प्रेम-मोहब्बत के प्रति उनकी जंग वेलेंटाइन-डे के रूप में आज भी जारी है।

सेंट वैलेंटाइन की इस जंग को आगे बढ़ाने के लिए विश्वभर के युवा और युवतियों का पुरजोर समर्थन आज भी उनके उद्देश्य के साथ खड़ा हुआ है और इस कड़ी में आज हम अपने देश के कुछ ऐसे स्टार खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करेंगे जिन्होंने पहले तो वेलेंटाइन के इस उद्देश्य में भाग लिया(मोहब्बत की) और फिर अपनी मोहब्बत को शादी के बंधन का कैसे अंजाम दिया।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की प्रेम कहानी

CRIC Informer

रितिका सजदेह और रोहित शर्मा की मुलाकात एक एड शूटिंग के दौरान हुई, जहां रितिका स्पोर्ट्स इंवेंट मैनेजर के तौर पर कार्यरत थीं तथा रितिका रोहित के क्रिकेट इंगेजमेंट्स मैनेज करती थीं, यहीं से इन दोनों के बीच अच्छे संबंध स्थापित हो गए और यह संबंध कब प्यार में बदल गए पता ही नहीं चला, फिर इनकी मोहब्बत ने 3 जून 2015 को सगाई का रूप ले लिया और 13 दिसंबर को रितिका और रोहित शादी के बंधन में बंध गए।

विराट-अनुष्का की शादी के बंधन में बंधती प्रेम कहानी

CRIC Informer

रोहित और रितिका की तरह विराट और अनुष्का का भी मिलन कुछ ऐसा ही रहा। दरअसल, विराट कोहली भी एक शेम्पू शूट शो के दौरान अनुष्का शर्मा से साल 2013 में मिले थे, ऐसा बताया जाता है कि जब विराट पहली बार अनुष्का से मिले तो उस समय कुछ घबराए हुए से लग रहे थे, हालांकि वहीं से इनके बीच के संबंधों में गहराइयां बढ़ती गईं और दोने एक दूसरे को डेट करने लगे, फिर इनका इश्क साल 2017 में शादी के बंधन में बंध गया।

जसप्रीत बुमराह-संजना गणेशन का शादी के बंधन में बंधता प्रेम संबंध

CRIC Informer

दरअसल, बुमराह और संजना की पहली मुलाकात साल 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान हुई, वहीं से इन दोनो के बीच दोस्ती हो गई, इनका यह याराना धीरे-धीरे और गहराइयां छूता गया। हालांकि फिर कब प्यार में बदल गया महसूस ही नहीं हुआ। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दाबा किया गया है कि इन दोनों ने दो साल तक एक दूसरे को डेट किया। फिर बुमराह और संजना का प्रेम संबंध साल 2021 में शादी का बंधन का रूप लेता दिखाई दिया।

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की प्रेम कहानी

CRIC Informer

अन्य स्टार खिलाड़ियों से इनकी कहानी बिल्कुल अलग है। दरअसल, साल 2012 में पहली बार देविशा शेट्टी से इनकी मुलाकात कॉलेज लाइफ के दौरान हुई थी। हालांकि आपने कालेज की दोस्ती को प्यार से शादी में बदलते बहुत ही कम देखा होगा, लेकिन सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी के साथ ऐसा ही हुआ, कुछ समय तक इन्होंने एक दूसरे के डेट किया और 29 मई 2016 को इन्होंने इंगेजमेंट कर ली। इसके बाद जुलाई में इन्होंने अपने इंगेज्ड रिश्ते को शादी के बंधन में बांध दिया।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी का विवाह के बंधन में बंधता गुप्त प्यार का रिश्ता

CRIC Informer

फिल्म जगत के सुपर स्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से केएल राहुल की मुलाकात एक सामान्य दोस्त के रूप में हुई थी, फिर इन दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीड़िया पर फॉलो कर लिया और इनकी यह दोस्ती धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गई और साल 2019 से दोने ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। हालांकि इनके इस रिलेशन की अफवाहें सोसल मीडिया की काफी सुर्खियां बनीं, फिर भी इन्होंने अपनी लव स्टोरी को खुद हाइलाइट नहीं होने दिया और 23 जनवरी 2023 को शादी कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय