HomeIPL2023कैप्टन कूल से मिले यूनिवर्स बॉस,MSD के बारे में कह दी बड़ी...

संबंधित खबरें

कैप्टन कूल से मिले यूनिवर्स बॉस,MSD के बारे में कह दी बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यूं तो साल 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। परंतु फिर भी वह पिछले दिनों नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आए थे।वे अभ्यास इसलिए कर रहे थे क्योंकि उन्हें IPL के 16 वें सीजन में हिस्सा लेना है। महेंद्र सिंह धोनी ICC के तीनों बड़े टूर्नामेंट T20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। इसके अलावा कैप्टन कूल ने अपने नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार IPL का खिताब दिलाया है। इन उपलब्धियों के कारण महेंद्र सिंह धोनी का न सिर्फ भारतीय प्लेयर्स में बल्कि दुनियाभर के खिलाड़ियों में एक अलग ही प्रकार का क्रेज है और सभी खिलाड़ी कैप्टन कूल का सम्मान करते हैं। इस बीच वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

धोनी से मिलकर गदगद हुए क्रिस गेल

कैरेबियाई खिलाड़ी क्रिस गेल इन दिनों अन्य असाइनमेंट में बिजी हैं। अभी कुछ दिन पूर्व वह जालंधर पहुंचे थे। जहां उन्होंने खेल का सामान बनाने वाली एक कंपनी के महाप्रबंधक से मुलाकात की थी। क्रिस गेल अभी हाल ही में धोनी से मुलाकात करके गदगद नजर आए हैं। उन्होंने धोनी से मुलाकात की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों के कैप्शन में महेंद्र सिंह धोनी को टैग करते हुए क्रिस गेल ने लिखा है कि “दिग्गज अमर रहें।”

आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी अब IPL में सक्रिय नजर आएंगे और वह IPL की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए IPL का 16 वां संस्करण अंतिम हो सकता है। परन्तु महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक इस बात पर मुहर नहीं लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय