Homeफीचर्डWorld Cup 2023 Squad:मुंबई इंडियंस का कप्तान, मुम्बई के चीफ सेलेक्टर, टीम...

संबंधित खबरें

World Cup 2023 Squad:मुंबई इंडियंस का कप्तान, मुम्बई के चीफ सेलेक्टर, टीम में मुंबई से जुड़े सबसे अधिक प्लेयर,संयोग या प्रयोग?

अतीत में जब महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे थे तो उस दौरान अधिकांश समय यह देखा जाता था कि भारतीय क्रिकेट टीम में कैप्टन कूल की अगुवाई वाली फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों दबदबा रहता था। उदाहरण स्वरूप रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और सुरेश रैना जैसे अनेक क्रिकेटरों का नाम लिया जा सकता है। इसके अलावा बीच में जब विराट कोहली ने टीम की अगुवाई की तब उनपर भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों को अधिक तवज्जो देने के आरोप लगे।अब जब कप्तान रोहित शर्मा भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं।तब वह भी इस विवाद से अछूते नहीं हैं। सोमवार को वर्ल्ड कप 2023 के लिए जब भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हुआ तो उसमें मुंबई के खिलाड़ियों का दबदबा साफ-साफ नजर आया।

दरअसल मुंबई में जन्में BCCI के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम चयन के वक्त मुंबई इंडियंस से 4 खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह दी। इसके अलावा दूसरे नजरिए से देखें तो कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर… चार अन्य ऐसे खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका नाम मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने से लेकर फ्रेंचाइजी टीम तक किसी न किसी रूप में ‘मुंबई'(स्थान) से जुड़ा है।

अगर प्रत्यक्ष रूप से मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस से जुड़े वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने वाले 4 खिलाड़ियों (रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव) के साथ अन्य 4 खिलाड़ियों (कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर) को जोड़ दिया जाए तो 15 सदस्यीय स्क्वॉड में यह संख्या 8 तक पहुंच जाती है। जिसका मतलब है कि वर्ल्ड कप टीम के 53.33 प्रतिशत यानी आधे से अधिक खिलाड़ी मुंबई से जुड़े हैं।

एक समय था जब BCCI पर मुंबई की लॉबी के हावी होने का आरोप लगा था। क्या एक बार फिर से BCCI उसी दिशा में जा रहा है? यह एक बड़ा सवाल है।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वॉड में IPL फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व

मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव
गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी
दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल, कुलदीप यादव
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – विराट कोहली, मोहम्मद सिराज
कोलकाता नाइट राइडर्स – श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर
चेन्नई सुपर किंग्स – रवींद्र जडेजा
लखनऊ सुपर जायंट्स – केएल राहुल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय