Homeफीचर्डअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पर लगा दाग, महिला कर्मचारी ने लगाया उत्पीड़न का...

संबंधित खबरें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पर लगा दाग, महिला कर्मचारी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की एक महिला कर्मचारी ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कार्यस्थल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला कर्मचारी ने ICC को कई पत्र लिखे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अभी तक उस महिला के आरोपी को लेकर किसी भी तरीके का जवाब नहीं दिया है। क्रिकेट नेक्स्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक,महिला कर्मचारी को अपनी सुरक्षा का डर था। इसलिए उसने ICC के सिर्फ अधिकारियों को ईमेल करने के बजाय व्यक्तिगत रूप से मेल करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

क्रिकेटनेक्स्ट ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि,“उस‌ महिला को डर था कि उसके ईमेल को ICC के प्रभावशाली लोगों द्वारा ट्रैक किया जा सकता है, इसलिए उसने पुराने तरीके को अपनाया। पूरी शिकायत टाइप की और A4 आकार के कागज पर छापकर व्यक्तिगत रूप से ICC के एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंप दिया।”

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी कोई नई महिला नहीं है। वह लंबे समय से ICC से जुड़ी हुई है। उसने UAE में खेले गए T20 वर्ल्ड कप से पहले एक प्रोजेक्ट पर काम किया है। न्यूज़ 18 के एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस महिला कर्मचारी ने ICC के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, उसपर अपने सहकर्मियों को परेशान करने की भी कई शिकायत थी।

इस मामले पर बारीकी से नजर रखने वाले सूत्र ने बताया कि,“पीड़ित महिला के लिए इतनी बड़ी संस्था और विशेषकर वरिष्ठ नेतृत्व के लोगों के खिलाफ लड़ना काफी कठिन होता जा रहा था। इससे ICC में होने वाली घटनाओं से भविष्य के पेशेवर अवसरों के प्रभावित होने का डर हमेशा बना रहता था। यह शिकायत पहली बार नहीं है जब किसी महिला ने ICC अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाई है।”

दुखद बात यह है कि, महिला कर्मचारी के शिकायत के जवाब में ICC के चेयरमैन या CEO ने अभी तक किसी भी तरीके का जवाब नहीं दिया है। और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी ने इसको लेकर किसी तरीके का खुलासा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय