Homeworld cup 2023जब मुश्किल में फंसे कप्तान Rohit तो Ashwin की आई याद,...

संबंधित खबरें

जब मुश्किल में फंसे कप्तान Rohit तो Ashwin की आई याद, क्या World Cup टीम में होगी वापसी?

5 सितंबर को BCCI की सिलेक्शन कमेटी ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए जब अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया तो उसमें भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन का नाम शामिल नहीं था। इसके बाद ऐसा लगा कि आर अश्विन का वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेलने का सपना अब टूट चुका है। परंतु अब एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सभी को चौंकाते हुए बड़ा खुलासा किया है। रोहित शर्मा का कहना है कि, आर अश्विन अभी भी भारतीय टीम में जगह बनाने की कतार में है। एशिया कप 2023 का फाइनल जीतने के बाद रोहित शर्मा ने माना, वह अभी भी टीम में अपनी जगह हम बना सकते हैं।

एशिया कप के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा कि,”स्पिन-ऑलराउंडर के तौर पर अश्विन कतार में हैं। मैं उनसे फोन पर बात करता रहा हूं। अक्षर को आखिरी समय में चोट लगी।वाशिंगटन उपलब्ध था, इसलिए उसे आना पड़ा और हमारे लिए भूमिका निभानी पड़ी।” सुंदर को टीम में शामिल करने के फैसले पर रोहित ने कहा कि, एशियाई खेलों के लिए जाने वाला यह युवा खिलाड़ी मैच के लिए तैयार था।वह (वाशिंगटन) क्रिकेट के लिए फिट था क्योंकि वह (बेंगलुरु में) एशियाई खेलों के शिविर का हिस्सा है। मैं खिलाड़ियों के साथ उनकी भूमिकाओं के बारे में बहुत स्पष्ट हूं, हर कोई कतार में है।”

बताते चलें कि, BCCI ने भले ही वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, परंतु उसके पास अभी भी 28 सितंबर तक उस स्क्वॉड में बदलाव करने का विकल्प मौजूद है। क्योंकि इस समय अक्षर पटेल चोटिल हुए हैं। जिनको लेकर रोहित शर्मा उम्मीद कर रहे हैं कि वह एक सप्ताह या 10 दिन में फिट हो जाएंगे। परंतु इस पर संशय बरकरार है। अक्षर पटेल के न खेलने की स्थिति में आर अश्विन एक बेहतर विकल्प होंगे, जिनका प्रयोग भारतीय टीम वर्ल्ड कप जैसे अहम टूर्नामेंट में कर सकती है।

आज शाम 8:30 बजे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि, यदि आर अश्विन भारत के वर्ल्डकप प्लान का हिस्सा होंगे तो उन्हें जरूर चुना जाएगा। फिलहाल क्रिकेट के महाकुंभ का शुभारंभ 5 अक्टूबर से हो रहा है। जहां भारत अपने सफ़र की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। जबकि उसके अगले माह 19 नवंबर को क्रिकेट को नया विश्व विजेता मिल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय