Homeबड़ी खबरेंलोकप्रियता के मामले में रोनाल्डो से भी आगे निकला ये भारतीय क्रिकेटर,...

संबंधित खबरें

लोकप्रियता के मामले में रोनाल्डो से भी आगे निकला ये भारतीय क्रिकेटर, धोनी और सचिन को भी छोड़ा पीछे

भारतीय क्रिकेट के आन, बान और शान विराट कोहली न सिर्फ पूरे भारतवर्ष में बेहद लोकप्रिय हैं, बल्कि पूरी दुनिया उनके क्रिकेट की किस कदर दिवानी है, इसका अंदाज आप मौटे तौर पर विराट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लगा सकते हैं। परन्तु विराट की फैन फालोइंग सोशल मीडिया पर क्रस्टियानो रोनाल्डो से कम दिखती है। ऐसे में लोग विराट की लोकप्रियता का सही आकलन नही कर पाते हैं, कई बार लोग विराट को क्रस्टियानो रोनाल्डो से कम लोकप्रिय मान लेते हैं, कुछ हद तक यह बात सच भी है,क्योंकि मौजूदा समय में फुट्बाल क्रिकेट के मुकाबले अधिक लोकप्रिय खेल है।

इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, विराट कोहली ने लोकप्रियता के मामले में न सिर्फ सचिन तेंदुलकर, एमएम धोनी को पीछे छोड़ा है, बल्कि वह लोकप्रिय खिलाड़ियों की लिस्ट में मशहूर फुटबालर क्रिस्टियानों रोनाल्डो से भी आगे निकल गए हैं।

ऑरमैक्स मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2023 में भारत में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली ने प्रथम पायदान पर कब्जा जमाया है, जबकि भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे पायदान पर हैं। इस लिस्ट में दिग्गज फुटबालर क्रिस्टियानों रोनाल्डो चौथे पायदान पर हैं।

विराट की बात करें, तो उनके लिए पिछले दो महीने काफी शानदार रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर-नवंबर 2023 के महीने में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल की बल्लेबाजी की थी। वर्ल्डकप 2023 में विराट के बल्ले से 11 मैचों में 95.62 की शानदार औसत से 765 रन निकले थे। जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था। उन्होंने सर्वाधिक रन बनाने के मामले सभी को पछाड़कर गोल्डन बैट पर भी कब्जा जमाया था।

नवंबर 2023 में भारत में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी:

1.विराट कोहली
2.एमएस धोनी
3.रोहित शर्मा
4.क्रिस्टियानो रोनाल्डो
5.सचिन तेंदुलकर
6.लियोनेल मेसी
7.केएल राहुल
8.नीरज चोपड़ा
9.सुनील छेत्री
10.मोहम्मद शमी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय