Homeफीचर्डग्लेन मैक्सवेल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी विनी ने बेटे को दिया...

संबंधित खबरें

ग्लेन मैक्सवेल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी विनी ने बेटे को दिया जन्म, जानिए क्या रखा गया लाडले मैक्सवेल का नाम?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी विनी रमन ने बेटे को जन्म दिया है। लिहाजा दोनों पति-पत्नी अब पेरेंट्स बन गए हैं। ग्लेन मैक्सवेल को टैग करते हुए विनी रमन ने अपने बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में ग्लेन मैक्सवेल अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर दिलासा देते हुए नजर आ रहे हैं। बीच में बेटे की भी आधी तस्वीर आई है। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन के इस पोस्ट पर प्रशंसक उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

बधाई देने के कतार में विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। दरअसल बेटे के जन्म के अवसर पर मैक्सवेल और विनी रमन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए उसका नामकरण भी कर दिया है। ग्लेन मैक्सवेल ने अपने नवजात बच्चे का नाम लोगान मवेरिक मैक्सवेल रखा है।

https://www.instagram.com/p/CbRZdServhU/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

मैक्सवेल और विनी के घर किलकारी गूंजने पर बधाई देते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा कि, “आप दोनों को शुभकामनाएं”, अनुष्का शर्मा के अलावा युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। इसके अलावा ढेर सारी मशहूर हस्तियों ने इन दोनों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

बताते चलें कि, ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन का विवाह 18 मार्च 2022 को यानी पिछले साल हुआ था। बताया जाता है कि विवाह से 5 साल पहले ही ये दोनों एक-दूसरे को जानते थे। ग्लेन मैक्सवेल ने विनी रमन को पहली बार साल 2017 में डेट किया था। विनी रमन और ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय रीति-रिवाज से अपना विवाह किया था। जिसके चलते इन दोनों की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वैसे ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था, परंतु वह मूल रूप से भारत के तमिलनाडु से ताल्लुक रखती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय