Homeफीचर्डSocial Media पर चली स्टार ऑलराउंडर के मौत की खबर, खुद सामने...

संबंधित खबरें

Social Media पर चली स्टार ऑलराउंडर के मौत की खबर, खुद सामने आकर अपने जीवित होने का दिया प्रमाण

हाल ही में जिंबॉब्वे के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक की निधन की खबरें सामने आई हैं। परंतु चौंकाने वाली बात यह है कि, 49 वर्षीय कैंसर से पीड़ित क्रिकेटर अभी भी जीवित है। उनके निधन की खबरों का उनके पूर्व साथी खिलाड़ी हेनरी ओलंगा ने खंडन किया है। उन्होंने इस खबर को पूरी तरीके से फेंक बताया है। उन्होंने जानकारी दी है की हीथ स्ट्रीक जिंदा है और उन्होंने खुद मैसेज करके इस बात की पुष्टि की है। हेनरी ओलंगा ने पहले ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि, “एक दुखद खबर आई है कि हीथ स्ट्रीक अब दूसरी दुनिया से चले गए हैं। जिंबॉब्वे क्रिकेट के महान क्रिकेटर की आत्मा को शांति मिले। आपके साथ खेलना सम्मान की बात है”

परंतु अब उन्होंने अपनी गलती में सुधार करते हुए उस ट्वीट को डिलीट कर दिया है। साथ ही यह दावा किया है कि स्ट्रीक जीवित हैं।दूसरे ट्वीट में हेनरी ओलंगा ने लिखा कि,”मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की अफवाहों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। मैंने अभी उसे सुना। थर्ड अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया है।वह बहुत जिंदादिल हैं दोस्तों।”

हीथ स्ट्रीक ने खुद किया खंडन

इसके अलावा हीथ स्ट्रीक ने मिड डे से बातचीत में खुद अपनी मौत की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि,”यह पूरी तरह से अफवाह और झूठ है।मैं जीवित हूं और ठीक हूं, मैं यह जानकर बहुत परेशान हूं। कि किसी के गुजर जाने जैसी बड़ी बात बिना पुष्टि के फैलाई जा सकती है।खासकर हमारे खराब दिन और समय में।मेरा मानना है कि स्रोत को माफी मांगनी चाहिए, मैं इससे आहत हूं।”

बताते चलें कि, जिंबॉब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का उनके बोर्ड के साथ विवाद हुआ गया था। जिसके चलते उन्होंने 31 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। परन्तु उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान जिंबॉब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान इन दोनों फॉर्मेट में उनके बल्ले से 4933 रन निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने 455 विकेट भी चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने IPL की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को कोचिंग भी दिया है। साल 2023 में उनके परिवार ने एक बयान में कहा था कि, वह कैंसर से जंग लड़ रहे हैं। इस समय उनका इलाज दक्षिण अफ्रीका में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय