Homeफीचर्डटीम इंडिया के चमकते सितारे जायसवाल ने दो विदेशी खिलाड़ियों को पीछे...

संबंधित खबरें

टीम इंडिया के चमकते सितारे जायसवाल ने दो विदेशी खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर ICC के इस खिताब पर जमाया कब्जा

अभी हालिया समय में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में जहां टीम इंडिया के कई युवा खिलाड़ियों के चहरे चमके तो वहीं एक भारतीय युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने ऐसा कॉरवा कर दिखाया कि इन्होंने अपने बल्ले के दम पर कई दिग्गज खिलाड़ियों के बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, जायसवाल पर आज हमारी चर्चा का मुख्य विषय यह है कि इन्हें ICC ने फरवरी महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है।

जी हां, अभी इंग्लैंड से हुई टेस्ट सीरीज के दौरान जायसवाल ने 2 शतक व 2 दोहरे शतक के साथ सबसे ज्यादा 712 रन बनाए, जिसके चलते ये विराट कोहली द्वारा एक टेस्ट श्रृंखला में बनाए गए सबसे ज्यादा रनो का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे। वहीं अब अपने इस प्रदर्शन के दम पर ICC की फरवरी महीने की पसंद बने हैं और इन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड से नमाजा है। इस अवॉर्ड पर दो विदेशी खिलाड़ियों को पछाड़कर कब्जा जमा लिया।

आईसीसी ने कहा भविष्य का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी


दरअसल, इस ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ खिताब के लिए ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और श्रीलंका के पथुम निसंका भी दावेदार थे लेकिन जायसवाल ने इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर ये खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं जायसवाल के बारें में आईसीसी की ओर से यह भी कहा गया कि इस खिलाड़ी के ऑकड़े बताते हैं कि आने वाले समय में ये दुनिया का सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय