HomeIPL 2024दिल्ली कैपिटल्स को BCCI ने दी बड़ी खुशखबरी, 21 महीने बाद इस...

संबंधित खबरें

दिल्ली कैपिटल्स को BCCI ने दी बड़ी खुशखबरी, 21 महीने बाद इस खिलाड़ी की टीम में होगी वापसी

IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज ठीक आज से 10 दिन बाद होने जा रहा है, इसमें 10 फ्रेंचाइजी भाग लेंगी। इसकी दो टीमें दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स 23 मार्च को आपस में भिड़ेंगी, इससे पहले ही DC के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। इस टीम का एक बड़ा खिलाड़ी ‘जो पिछला सीजन नहीं खेल पाया’ की 21 माह बाद टीम में वापसी हो रही है।

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत साल 2022 में एक भयंकर कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। जोकि 14 महीने तक NCA यानी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की रीहैब प्रक्रिया गुजरने के बाद अब मैच फिट हो चुके हैं और इनके खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी हरी झंडी दिखा दी, जिसके चलते DC के फैंस में खुशी की लहर देखने को मिली, क्योंकि ये विकेट कीपर बल्लेबीज दिल्ली कैपिटल की कप्तानी करने जा रहा है।



पंत का IPL करियर

वैसे कार दुर्घटना के कारण पंत साल 2023 का प्रीमियर लीग नहीं खेल पाए, इस दौरान इसकी जगह डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी की थी इस दौरान इनकी टीम पिछले सीजन के 14 में से कुल 5 मुकाबले ही जीत सकी और 9 में हार का समना करना पड़ा। हालांकि अब तक ऋषभ पंत अपने क्रिकेट करियर में 98 IPL मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान ये एक शतक व 15 अर्धशतक के साथ 2838 रन बनाने में कामयाब भी रहे, इससे आपको पता ही चल गया होगा कि ये खिलाड़ी विकेटकीपर के साथ एक अच्छा बल्लेबाज भी है, पंत अपने बल्ले के दम पर बड़े से बड़े आक्रामक गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने की काबिलियत रखते हैं। अब देखना है कि इस खिलाड़ी का इस लीग में कैसा प्रदर्शन होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय