Homeworld cup 2023कमर्शियल फ्लाइट से अहमदाबाद रवाना होंगे शुभमन गिल, क्या पाकिस्तान के खिलाफ...

संबंधित खबरें

कमर्शियल फ्लाइट से अहमदाबाद रवाना होंगे शुभमन गिल, क्या पाकिस्तान के खिलाफ बन पाएंगे प्लेइंग XI का हिस्सा?

आगामी 14 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए एक सुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल डेंगू से ग्रसित भारतीय ओपनर शुभमन गिल आज अहमदाबाद के लिए उड़ान भर सकते हैं। चेन्नई में वह अपना इलाज करा रहे थे। डेंगू बुखार के चलते शुभमन गिल भारत के लिए दोनों शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाए हैं। सोमवार के दिन उनका प्लेटलेट्स काफी कम हो गया था।जिसके चलते उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। परंतु अब उनके हेल्थ में काफी सुधार हुआ है।

क्रिकेट नेक्स्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि, ‘सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आज एक कमर्शियल फ्लाइट से चेन्नई से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेंगे। जहां BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में वह आगे की रिकवरी जारी रखेंगे।’शुभमन गिल को लेकर यह कहा जा रहा था कि, उनके स्थान पर यशस्वी जायसवाल या ऋतुराज गायकवाड में से किसी एक को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम का हिस्सा बनाया जाएगा। परंतु अब उन अटकलें पर विराम लगता हुआ दिख रहा है।

गौरतलब है कि,शुभमन गिल का प्लेटलेट्स 1 लाख से भी कम हो गया था, जिसके चलते चेन्नई के एक अस्पताल में वह भर्ती थे, परंतु अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है, अभी भी उनका इलाज एक होटल में जारी है। भारत अफगानिस्तान मैच से एक दिन पूर्व हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने शुभमन गिल को लेकर अपडेट दी थी।

10 अक्टूबर को विक्रम राठौर ने कहा था कि,“वह (शुभमन गिल) ठीक हो रहे हैं। हां, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह एहतियात के तौर पर था। वह होटल में वापस आ गए हैं,वह रिकवर हो रहे हैं। इसलिए, मेडिकल टीम द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। वह वास्तव में अच्छे दिख रहे है। हम उम्मीद करते हैं कि शुभमन गिल जल्द टीम में वापसी करेंगे।”

क्रिकेट नेक्स्ट ने अपने रिपोर्ट में कहा कि, शुभमन गिल तेजी से रिकवर हो रहे हैं, वह 70- 80% फिट हो गए हैं। परंतु फिर भी यह कहना अभी मुश्किल है कि वह कब तक मैदान पर लौट पाएंगे। वहीं BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि,शुभमन गिल को अपना फिटनेस हासिल करने के लिए पूरा समय दिया जाएगा। क्योंकि टीम मैनेजमेंट उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में नहीं है। ओवरऑल शुभमन गिल को लेकर संकेत सकारात्मक नजर आ रहे हैं। उम्मीद है कि, वह जल्द ही मैदान में वापसी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय