Homeफीचर्डसचिन तेंदुलकर ने वीरेंद्र सहवाग को बोरिंग बर्थडे की दी बधाई, ऐसा...

संबंधित खबरें

सचिन तेंदुलकर ने वीरेंद्र सहवाग को बोरिंग बर्थडे की दी बधाई, ऐसा करने के पीछे का कारण भी बताया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को दिल्ली के नजफगढ़ के एक जाट परिवार में हुआ था। जिसके चलते उन्हें नजफगढ़ का नवाब भी कहा जाता है। वीरेंद्र सहवाग ऐसे ऐसे व्यक्ति थे, जिनका पढ़ने-लिखने में बिल्कुल भी मन नहीं लग रहा था। वह हमेशा क्लास छोड़कर क्रिकेट खेलने चले जाया करते थे। 1990 में जब वह 12 साल के थे,तो उनके पिता ने उनका क्रिकेट खेलना बंद करवा दिया था। क्योंकि क्रिकेट खेलते समय वीरेंद्र सहवाग का दांत टूट गया था। परंतु वीरेंद्र सहवाग की मां के रिक्वेस्ट करने के बाद उनके पिता ने फिर से उन्हें क्रिकेट खेलने की अनुमति दी। जिसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का परचम लहराया।

वीरेंद्र सहवाग के इस जन्मदिन पर क्रिकेट फैंस के अलावा पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनमें से सबसे खास तरीके की शुभकामना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की तरफ से आई है। सचिन तेंदुलकर ने वीरेंद्र सहवाग को बोरिंग बर्थडे विश किया है। इसके अलावा उन्होंने ऐसा करने के पीछे का कारण भी बताया है। दरअसल क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जुगलबंदी काफी मशहूर है। यह दोनों क्रिकेटर भारत के लिए पारी की शुरुआत करते थे। इस जोड़ी के नाम ढेर सारे रिकॉर्ड दर्ज हैं।

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,”जब मैंने एक बार उससे धीमी गति से रन बनाते हुए क्रीज पर टिके रहने के लिए कहा, तो वो बोला “ठीक है” और फिर अगली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। उस व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिससे मैं जो कहता हूं वह उसके ठीक विपरीत करना पसंद करता है।तो, मैं कहने जा रहा हूं, कृपया आपका जन्मदिन बोरिंग हो, वीरू।”

https://x.com/sachin_rt/status/1715283344190259453?s=20

बताते चलें कि, वीरेंद्र सहवाग अपने समय में एक विस्फोटक ओपनर हुआ करते थे। जबकि सचिन तेंदुलकर कम रिस्क लेते हुए अधिक समय तक बल्लेबाजी करने में विश्वास करते थे। ऐसे में कई बार सचिन तेंदुलकर वीरेंद्र सहवाग को धीमी बल्लेबाजी करते हुए मैच को अंत तक ले जाकर फिनिश करने की बात करते थे। लेकिन वीरेंद्र सहवाग अपने रंग में ही खेलते हुए रन बनाते थे।

वीरेंद्र सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर में भारत के लिए 104 टेस्ट ,251 वनडे और 19 T20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने क्रमशः 8586 रन,8273 रन और 394 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट में 23 तथा वनडे में 15 शतक दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय