Homeफीचर्डPSL का कैलेंडर भी आप ही जारी कर दीजिए, एशिया कप के...

संबंधित खबरें

PSL का कैलेंडर भी आप ही जारी कर दीजिए, एशिया कप के आयोजन को लेकर जयशाह पर तिलमिला उठे नजम सेठी

एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने बुधवार को एशियाई क्रिकेट को लेकर साल 2023-24 के लिए नया कैलेंडर जारी किया है। जिसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने BCCI के सचिव जय शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने हर एक चीज का एक तरफा फैसला करने को लेकर आपकी नाराजगी जताई है। ACC के अध्यक्ष जय शाह ने एशिया में साल 2023-24 में आयोजित होने वाले क्रिकेट के रूपरेखा को जारी करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि,”प्रस्तुत कर रहा हूँ @ACCMedia1,2023 और 2024 के लिए मार्ग संरचना और क्रिकेट कैलेंडर! यह इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे अद्वितीय प्रयासों और जुनून को दर्शाता है। शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार देशों के क्रिकेटरों के साथ, यह क्रिकेट के लिए एक अच्छा समय होने का वादा करता है!

इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि,”शुक्रिया जय शाह एकतरफा क्रिकेट कैलेंडर पेश करने के लिए,संरचना और कैलेंडर 2023-24 विशेष रूप से एशिया कप 2023 से संबंधित है। जिसके लिए पाकिस्तान इवेंट का होस्ट है। जब आप इस तरह एकतरफा निर्णय लेने पर आमादा हैं। तो आप हमारे PSL 2023 की संरचना और कैलेंडर भी प्रस्तुत कर सकते हैं! त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की जाएगी।”

एशिया कप के आयोजन को लेकर विवाद

एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में होना है। जिसको लेकर BCCI के सचिव जय शाह का कहना है कि वह उसे न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने की कोशिश करेंगे। उनके इस बयान के बाद पीसीबी के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा ने कहा था। कि अगर एशिया कप खेलने भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आती और इस कारण पाकिस्तान से एशिया कप की मेजबानी छीन ली जाती है। तो पाकिस्तान भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे विश्वकप 2023 का बहिष्कार करेगा।‌ जिसके बाद से PCB और BCCI के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।

एशियन क्रिकेट कैलेंडर

बुधवार को जय शाह द्वारा जारी एशियन क्रिकेट कैलेंडर 2023-24 में यह बताया गया है कि इस वर्ष पुरुष और महिला क्रिकेट कार्यक्रमों को मिलाकर कुल 145 मैच खेले जाएंगे। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। जबकि तीसरी टीम क्वालीफायर के जरिए निर्धारित होगी। वही दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय