Homeफीचर्ड'धोनी की तरह बनना मेरा सपना…', पाकिस्तान की खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने...

संबंधित खबरें

‘धोनी की तरह बनना मेरा सपना…’, पाकिस्तान की खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने माही की मोहब्बत में कह दी ये बात

महेन्द्र सिंह धोनी की शानदार क्रिकेट स्किल के चलते पूरी दुनिया उनकी कायल है। सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी हों या फिर युवा सितारे प्रत्येक जगह उनका क्रेज देखने को मिलता है। पुरुष क्रिकेट में कई उभरते सितारे धोनी की तारीफ में कसीदे पढ़ चुके हैं। परंतु महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता पुरुष क्रिकेट तक सीमित नहीं है। वह महिला क्रिकेट में भी काफी लोकप्रिय है। एमएस धोनी से प्रभावित होकर, पाकिस्तान की एक खूबसूरत महिला क्रिकेटर कायनात इम्तिआज ने एक टीवी शो के दौरान धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो माही की लोकप्रियता में और चार चांद लगा देता है।

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनके विकेट कीपिंग का अंदाज, लीडरशिप और उनके फैसले लेने की जो सटीकता है,वह दर्शकों को काफी प्रभावित करती है। उनके इसी अंदाज से प्रभावित होकर पाकिस्तान की एक महिला क्रिकेटर इम्तिआज चाहती हैं कि, उनके अंदर भी धोनी जैसी ही स्किल्स उत्पन्न हो जाएं।

एक टीवी के प्रमोशन शो के दौरान एक दर्शक ने जब इम्तिआज से पूछा कि, अगर उनके अंदर किसी पुरुष क्रिकेटर की क्वालिटी आ जाए, तो वह कौन-सा क्रिकेटर होगा?

कायनात इम्तिआज ने दर्शक के इस सवाल का जबाव देते हुए कहा कि, “एमएस धोनी, वह शानदार खिलाड़ी हैं, अच्छे व्यक्ति हैं और कमाल के फिनिशर भी हैं। मेरी हमेशा यही ख्वाइश रही है कि, मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए मैच फिनिश करूं। फिनिशर ही हीरो होता है।”

इस दौरान जब इंटरव्यू होस्ट ने धोनी की लीडरशिप की तारीफ की, तो इस तारीफ को आगे बढ़ाते हुए इम्तिआज ने कहा, “बिलकुल धोनी की लीडरशिप काबिले तारीफ है। जो संयम उनके अंदर है, उनकी छवि जिस प्रकार की है, वो कमाल है।”

बताते चलें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कमाल की कप्तानी से भारत को पहले T20 वर्ल्ड कप फिर, वनडे वर्ल्ड कप, फिर चैंपियन ट्रॉफी का खिताब दिलाया है। वह भारत के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने ICC की तीनों बड़ी ट्राफियां जीती हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार IPL का खिताब भी जिताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय