HomeIPL 2024IPL का सबसे महंगा खिलाड़ी बनकर 'फूले नहीं समा रहे' मिचेल स्टार्क,...

संबंधित खबरें

IPL का सबसे महंगा खिलाड़ी बनकर ‘फूले नहीं समा रहे’ मिचेल स्टार्क, कंगारू खिलाड़ियों को दिखाया अपना रंग

IPL 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन के दौरान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर सबसे बड़ी बोली लगाई गई थी। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड रुपए की धनराशि में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। मिचेल स्टार्क IPL क्रिकेट इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। यह उपलब्धि हासिल करने के साथ वह लगातार सुर्खियों में है। मिचेल स्टार्क IPL में मिली भारी भरकम धनराशि का आनंद उठा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में 7 क्रिकेट से बातचीत की है। जहां उनके कई साथी कंगारू खिलाड़ियों ने उनकी जमकर खिंचाई की है।

7Cricket ने दर्शकों के संग एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ट्रेंट कोपलैंड मजाक में खांसते-खांसते एक नोट मिचेल स्टार्क के ऊपर गिरा देते हैं। जिसमें वह यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि, स्टार्क के ऊपर पैसे की बारिश हो रही है। तभी स्टार्क का मजाक उड़ाते हुए ट्रेंट कोपलैंड यह कहते हुए नजर आते हैं कि,माफ कीजिए दोस्त।

यहां कोपलैंड यह बताने का प्रयास करते हैं कि, स्टार्क के पास ढेर सारे पैसे हैं और गलती से उनके जेब से वह नोट गिर गई थी, जिसे अब वह(कोपलैंड)रख ले रहे हैं। कोपलैंड की इस हरकत पर स्टार्क भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए मुस्कुराने लगते हैं। और कहते हैं कि, आपको इसकी आवश्यकता पड़ सकती है दोस्त। इस घटना के बाद वहां मौजूद ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग सहित पैनल के अन्य सदस्य हंसने लगते हैं।

बताते चलें कि, मिचेल स्टार्क पहली बार IPL खेलने नहीं जा रहे हैं। इससे पहले वह साल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेल चुके हैं। परंतु राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने पिछले 8 सालों से इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा नहीं लिया था। मिचेल स्टार्क के नाम 27 IPL मुकाबले में 34 विकेट दर्ज हैं। वह डेथ के ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज माने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय